Sushant Singh Rajput Love Story: पहला प्यार, कॉलेज लाइफ और वो मजा… जब सुशांत सिंह राजपूत ने खुद शेयर की थी अपनी लाइफ से जुड़ी खास बातें। बॉलीवुड के उभरते और सबके फेवरेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए हुए आज 14 जून को चार साल पूरे हो गए हैं। हालांकि सुशांत की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। किसी के पास भी सुशांत की मौत से जुड़े सवालों के जवाब नहीं है और ये गुत्थी आज भी उसी तरह से उलझी है, जिस तरह से चार साल पहले उलझी हुई थी। भले ही सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उनके बारे में वो हर एक चीज जानना चाहते हैं, जो शायद वो नहीं जानते। इसलिए आज हम आपको एक्टर से जुड़ी वो बातें बता रहे हैं, जो उन्होंने खुद अपने बारे में बताई थी। आइए आनते हैं…
कब हुआ था पहला प्यार
बिहार तक को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए गए थे, जिनका जवाब एक्टर ने सबके सामने दिया था। इस इंटरव्यू में जब सुशांत से पूछा गया कि अपने कॉलेज के दिनों, स्कूल की कोई याद या पहले प्यार के बारे में बताए। इस पर सुशांत कुछ सेकंड सोचते हैं और फिर कहते हैं कि पहला प्यार, मुझे चौथी क्लॉस में हुआ था। सुशांत ने कहा कि मेरी क्लॉस टीचर बहुत अच्छी थी। वो सच्चा प्यार होता है ना, वो सच्चा वाला प्यार था।
इसलिए नहीं किया इजहार?
फिर जब सुशांत से पूछा गया कि क्या आपने अपने प्यार का इजहार किया, तो सुशांत कहते हैं अरे नहीं नहीं, मुझे अपने एग्जाम क्लियर करने थे। सुशांत आगे कहते हैं कि कभी किसी से ये नहीं कह सकता कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। फिर उन्होंने कहा कि इसके बाद मुझे नौवीं क्लॉस में क्रश हुआ। सुशांत ने कहा कि पांच साल बाद फिर मुझे किसी से प्यार हुआ।
चार साल पहले हुई थी सुशांत की मौत
इसके बाद उन्होंने अपनी पहली डेट के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने कॉलेज में पहली डेट की थी। सुशांत ने कहा कि मैं पहली डेट पर मुरथल गया था आलू के पराठे खाने। सुशांत ने कहा कि कॉलेज में जो मजा आता है ना वो फिर कभी नहीं आता है। इसलिए वो एकदम बेस्ट पार्ट था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज ही के दिन 14 जून 2020 को सुशांत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी मौत की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है और लोगों के मन में उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल हैं।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के साथ क्या हुआ 4 साल पहले? बहन ने रिवील की 14 जून की आंखों-देखी
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines