Sushant Singh Rajput Dream: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन, अपनी फिल्मों के जरिए वह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। बीते दिन यानी 21 जनवरी को अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए मंदिर जा-जाकर प्रार्थना करते नजर आए, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इस बीच एक्टर की एक पुरानी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में सुशांत को NASA में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। चलिए यहां जानते हैं, क्या था सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट? जो कभी नहीं हो सका पूरा।
NASA 2024 के मून मिशन पर जाना चाहते थे सुशांत
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के एक वीडियो ने यूजर्स का अटेंशन अपनी ओर कर लिया। वीडियो में सुशांत को NASA सेंटर में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट एक स्पेस फिल्म की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि एक्टर ने नासा में एक वर्कशॉप ली थी, जहां उन्होंने हफ्ते बिताए थे। इसके लिए उनको एक सर्टिफिकेट भी मिला था।
पहले दिए गए एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था कि वह नासा में एक ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा था ” मैं अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के लिए ह्यूस्टन जाने का प्लान कर रहा हूं। यहां आप स्पेस में जाने के लिए हर चीज सीख सकते हैं।” इसके अलावा उन्होंने NASA 2024 में होने वाले मून मिशन पर जानें की अपनी इच्छा भी जताई। एक्टर ने कहा, “नासा जल्द ही एस्ट्रोनॉट्स को मून 2024 मिशन में भेजने की तैयारी कर रहा है। मैं भी इसके लिए तैयारी कर रहा हूं, अगर मैं लकी रहा तो मैं भी जाउंगा। ”
सुशांत के जन्मदिन पर एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद
सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे. सुशांत के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई लोग उन्हें सुशांत की मौत के लिए आरोपी भी मानते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी और सुशांत की एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अक्सर सुशांत के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और उन्हें याद करती रहती हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines