Sushant Singh Rajput की 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को लगा गहरा सदमा

South Actress R Subbalakshmi Passed Away: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ की एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ी है।

South Actress R Subbalakshmi Passed Away

Image Credit: Google

South Actress R Subbalakshmi Passed Away: अब साउथ इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर अदाकारा का निधन हो गया है। मलयालम एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से फैंस गहरे सदमे में हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। दिग्गज अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी (R Subbalakshmi) ने गुरुवार यानी 30 नवंबर को अपनी आखिरी सांस ली थी। रात में ही उनका निधन हो गया था। अब उनके दुनिया से जाने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भाषाओं में किया काम

बता दें, आर सुब्बालक्ष्मी की मौत 87 साल की उम्र में हुई है। फिलहाल पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इस खबर को सुनकर दुख मना रही है। दरअसल, आर सुब्बालक्ष्मी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम थीं। साथ ही वो कर्नाटक म्यूजिशियन और पेंटर भी थीं। उन्होंने न सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाई है। उन्होंने इंग्लिश फिल्म ‘इन द नेम ऑफ गॉड’ (In the Name of God) में भी काम किया था।

South Actress R Subbalakshmi Passed Away

Image Credit: Google

विज्ञापन

सुशांत की फिल्म में निभाया खास किरदार

तमिल में आखिरी बार उन्हें थलपति विजय की ‘बीस्ट’ में देखा गया था। आर सुब्बालक्ष्मी ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) में भी काम किया था। वो फिल्म में सुशांत की दादी के किरदार में नज़र आई थीं। ऐसे में उनके जाने से अब फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा था।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस को लगा सदमा

अभी उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख जता रहे हैं। एक्ट्रेस का यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने न सिर्फ उनके परिवार और फैंस के लिए बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा नुक्सान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ