Sushant Singh Rajput death case: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से आज तक उनके परिवार और फैंस उभर नहीं पाएं हैं। अभी तक इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिरकार क्यों सुशांत ने सुसाइट किया था।
हाल ही में इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है और इसी बीच रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक नोट लिखा है। रिया ने कड़ी लड़ाई लड़ने, बहुत संघर्ष करने और हर समय वापस आने के बारे में एक प्रेरणादायक वाली स्टोरी डाली थी।
एक्ट्रेस ने कही ये बात
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर एक स्टोरी लगाई थी। उन्होंने ने इस स्टोरी में लिखा था, ‘आप आग पर चले हैं, बाढ़ से बचे हैं और राक्षसों पर विजय प्राप्त की है, यह याद रखें कि अगली बार जब आप अपनी खुद की शक्ति (एसआईसी) पर संदेह करते हैं।’
केस में आया नया मोड़
बता दें कि, पिछले हफ्ते शुरुआत में, कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ कर्मचारी, रूपकुमार शाह (Roopkumar Shah) ने TV9 मराठी से बात की। साथ में आरोप लगाया कि उन्होंने पोस्टमॉर्टम के समय सुशांत के शरीर पर चोट के निशान देखे और सभी को बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
उन्होंने कहा कि ‘पूरी पोस्ट-मॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए थी, लेकिन उनके सीनियर ने उन्हें बस काम करने और वहां से जाने के लिए कहा। जब मैंने सुशांत के शरीर को देखा, तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मेरे पास 28 साल से ज्यादा का अनुभव था। मैं अपने सीनियर के पास गया लेकिन उन्होंने कहा कि हम इस पर बाद में चर्चा करेंगे।’
रूपकुमार शाह ने एक से बढ़कर कई और खुलासे किए। उन्होंने आगे कहा, ‘जब सुशांत के कपड़े उतारे गए तो शरीर पर पिटाई के निशान थे। गर्दन पर दो-तीन जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था, मानो पिटाई से हाथ-पैर टूट गए हों। शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। वीडियो शूट तो होना ही था, लेकिन हुआ या नहीं। सीनियर्स ने ही फोटो पर काम करने को कहा। इसलिए, हमने इस पर काम किया।’
सुशांत की बहन ने दी प्रतिक्रिया
इन खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। उनके परिवार और फैंस फिर से सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अगर इस सबूत में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह वास्तव में इसे गंभीरता से देखें। हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे। हमारा दिल अभी तक कोई बंद नहीं होने के लिए दर्द करता है। #justiceforsushantsinghrajput (sic)।’
इस बीच, सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ छह अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है लेकिन अभी तक कोई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines