Sushant Singh Rajput Case UPDATE: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। एक्टर और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में फैंस और परिवार अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच अब बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई। जनहित याचिका में एसएसआर और सालियान की मौत मामले में आदित्य ठाकरे से पूछताछ और गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है।
पीआईएल पर सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट
ताजा जानकारी की मानें तो बॉम्बे हाईकोर्ट कथित तौर पर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें दोनों की रहस्यमय मौतों की आगे की जांच की मांग की गई है। ये सुनवाई 19 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दायर जनहित याचिका में दोनों घटनाओं के इर्द-गिर्द की परिस्थितियों पर सवाल उठाए गए हैं और सच का बाहर लाने के लिए अधिक गहन जांच की मांग की गई है।
हिरासत में पूछताछ की मांग
एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने आदित्य ठाकरे से हिरासत में पूछताछ की मांग की है। गौरतलब है कि 8 जून को एक पार्टी के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान ने अपने बॉयफ्रेंड से बहस के बाद कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक हफ्ते से भी कम समय के बाद अभिनेता की मौत की खबर आई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
आधिकारिक तौर पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला
इस केस की शुरुआती जांच में दोनों मौतों को आत्महत्या बताया गया। दिशा के परिवार ने जहां आत्महत्या के कारणों को स्वीकार किया और साजिश की बातों को खारिज किया तो वहीं राजपूत के चाहने वालों और फैंस ने इसे नहीं माना और फिर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। उस समय, ऐसी अफवाहें थीं कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे कथित तौर पर संदिग्ध मौतों में शामिल थे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया।
फैंस आज भी कर रहे न्याय की मांग
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद किसी को भी इस पर विश्वास नहीं हुआ था और एक्टर के फैंस में रोश भरा हुआ था। हालांकि, सुशांत के फैंस अभी भी एक्टर के लिए न्याय की मांग करते हैं। सुशांत की बहन भी अक्सर अपने भाई के लिए न्याय की मांग करती नजर आती हैं और इसके लिए वो सोशल मीडिया पर वीडियोज भी शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की होने वाली भाभी कौन? ननद को किस मामले में टक्कर देती हैं Neelam Upadhyaya?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines