बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अचानक उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठे। कुछ रिपोर्ट्स में कथित तौर पर मर्डर की बात भी सामने आई। अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की तरफ से मुंबई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत केस की क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी गई है। सीबीआई ने बीते दिन शनिवार को रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें एक्टर की मौत की असली वजह सुसाइड बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवंगत एक्टर की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसी के साथ रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।
सीबीआई की रिपोर्ट में क्या?
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से कोर्ट में दायर की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की थी। उन्हें किसी की तरफ से मजबूर नहीं किया गया था। जांच के दौरान इस मामले में कोई क्रिमिनल एंगल या ‘फाउल प्ले’ (षड्यंत्र) नहीं मिला है। एम्स की फॉरेंसिक टीम की ओर से भी हत्या की संभावना को खारिज किया गया है। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट मिली है। सोशल मीडिया चैट्स को अमेरिका भेजकर जांच की गई है, जिसमें छेड़छाड़ से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: क्या संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ का इस फिल्म से है कनेक्शन? जानें सच
परिवार की तरफ से लगाया गया था आरोप
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने, चोरी, धोखाधड़ी और अवैध रूप से बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर काफी विवाद पैदा हो गया था। बिहार सरकार की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हाथ में सौंप दिया था। इसके बाद 19 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीबीआई को इस मामले की जांच करने का अधिकार दिया गया था।
एम्स की रिपोर्ट में क्या खुलासा?
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स की फोरेंसिक टीम ने गला घोंटने और जहर देने की आशंकाओं को खारिज कर दिया था। सीबीआई ने इस रिपोर्ट के आधार पर अपनी जांच को पूरा किया है। हालांकि सीबीआई की दायर रिपोर्ट को कोर्ट स्वीकार करेगा ये देखना होगा। या फिर आगे की जांच के निर्देश दिए जा सकते हैं। अब सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में जारी होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पास मुंबई कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का विकल्प है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines