Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: टीवी की दुनिया से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर का फिल्मी सफर बड़ा ही शानदार रहा, छोटी उम्र में बड़े कारनामे करने वाले सुशांत ने उस उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया जब वो करियर के पीक पर थे। सुशांत एक्टिंग की दुनिया के उभरते सितारे थे, लेकिन न जाने किसकी नजर लगी की उनकी जीवन लीला ही समाप्त हो गई। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चाओं में रहते थे। आज अभिनेता की बर्थ एनिवर्री के मौके पर एक बार फिर से उन्हें नम आंखों से याद करते हैं…
इंजीनियरिंग छोड़ की एक्टिंग
सुशांत की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। न सिर्फ अभिनय में बल्कि पढ़ाई में भी वो अव्वल थे, इस बात का सबूत ये है कि वो टॉप क्लास के इंजीनियरिंग स्टूडेंट थे। सुशांत ने खुद एक बार कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में इस बारे में बताया था। सुशांत का जन्म 21 जनवरी साल 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। वो 4 बहनों के अकेले और लाडले भाई थे, बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहने वाले सुशांत की आंखों में कहीं कहीं एक्टिंग सा सपना भी पनप रहा था।
यह भी पढ़ें: घर में थे 7 हेल्पर, 4 ने किया था ऐसा काम… Saif Ali Khan पर हमले में हुआ बड़ा खुलासा?
ऐसे हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत
सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ एक्टर बनने की ठान ली और निकल पड़े एक नई राह पर। उन्होंने टीवी के फेमस सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और घर-घर में छा गए। इस शो के दौरान ही उनका नाम उनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा जाने लगा और के इश्क के चर्चे होने लगे, लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं। साल 2013 में एक्टर ने बड़े पर्दे का रुख किया और ‘काई पो चे’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की जर्नी शुरू की। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘केदारनाथ’, ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘सोनचिरैया’ जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया।
आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग की दुनिया के उभरते सितारे थे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में बड़े काम किए। वहीं सिर्फ 34 साल की उम्र में ही यानी 14 जून साल 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है जिसे कभी हत्या का नाम दिया जाता है तो कभी आत्महत्या का। हालांकि ड्रग्स से भी इस केस को जोड़ा गया और इसके चलते सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena ट्रॉफी हारकर भी कैसे जीते दिल, 5 कारण
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines