मुंबई: टॉलीवुड स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन (Nayanthara & Vignesh Shivan) के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। दोनों ने अपनी जिंगगी में जुड़वा बच्चों को स्वागत किया। चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी के अचानक माता-पिता बनने की खबर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अब इनकी खुशी इनके लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपल ने सरोगेसी को चुना, कई लोगों ने इस पर सवाल खड़े कि क्या इन्होंने तय मानकों और नियत प्रक्रिया का पालन किया था। इस साल जनवरी में भारत ने व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति ने नियमों का पालन किया या नहीं। उन्होंने कहा, “मानदंडों के अनुसार, 21 साल और 36 साल से कम उम्र के लोग oocytes (ओवा या अंडे) दान कर सकते हैं। हमें लगता है कि यह इस तरह से किया जा सकता था … स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक को यह जांचने के लिए कहा जाएगा कि क्या यह मानदंडों के अनुसार किया गया था। ”
इस बीच, बिग बॉस तमिल फेम अभिनेत्री वनिता विजयकुमार कपल के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन लोगों की आलोचना की है जिन्होंने नयनतारा और विग्नेश शिवन की आलोचना की और उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, “प्यार करने वाले माता-पिता से पैदा हुए 2 मासूम बच्चों के जन्म से ज्यादा खूबसूरत क्या हो सकता है, जो उन्हें वह जीवन दे सकते हैं जिसके वे हकदार हैं। किसी के जीवन के सबसे खूबसूरत पलों को खराब करना पहले कानून के तहत दंडनीय होना चाहिए।
अभी पढ़ें – Mili Teaser: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का टीजर आउट, बर्फ में फंसी हसीना का दिखा संघर्ष
वहीं सरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “सब कुछ आपके पास सही समय पर आता है। धैर्य रखें। आभारी होना।”
विग्नेश शिवन और नयनतारा, जिन्होंने पहली बार नानू राउडी थान में एक साथ काम किया था, नौ साल से डेटिंग कर रहे हैं और इस जून में एक भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें देश भर की हस्तियां शामिल हुईं। उनकी शादी पर एक डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल नाम की इस फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines