बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Boby Deol) ने अपने 55वें बर्थडे पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। यह तो हम सब जानते हैं कि एक्टर साउथ फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं। जल्द उन्हें तमिल सुपरस्टार सूर्या स्टारर निर्देशक शिवा की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) में देखा जाएगा। इस बीच फिल्म से बॉबी देओल का दमदार लुक सामने आ गया है। ‘कंगुवा’ में एक्टर एक बार फिर विलेन के रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स ने बॉबी देओल के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं।
साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे बॉबी देओल
शिवा के निर्देशन में बन रही सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ ने पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किया हुआ है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस ‘कंगुवा’ से बॉबी देओल साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगे और एक बार फिर विलेन बनकर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। जाहिर है कि इससे पहले फिल्म ‘एनिमल’ में उन्होंने विलेन बनकर दमदार रोल निभाया और फैंस का दिल जीता था।
खूंखार लुक देखकर उड़े होश
‘कंगुवा’ में बॉबी देओल के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह काफी खतरनाक लुक में दिख रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक आदिवासी की तरह है। उनकी आंखें पत्थर की दिख रही हैं और गले में हड्डियों की माला दिख रही है। बॉबी का लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।
10 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
बॉबी देओल ने खुद ‘कंगुवा’ से अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘निर्दयी, ताकतवर, अविस्मरणीय। इन तीनों शब्दों को देखने के बाद एक बात साफ है कि ये किरदार उम्मीद से बढ़कर खतरनाक होने वाला है।’ आपको बता दें कि सूर्या की ‘कंगुवा’ में दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।
यहभी पढ़ें : Kanguva से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आउट, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
30 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines