कौन हैं सुपरस्‍टार Suresh Gopi? जिन्होंने त्र‍िशूर में रचा इतिहास

Suresh Gopi: साल 2024 लोकसभा चुनाव में सुरेश गोपी ने त्र‍िशूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। सुरेश ने 74,686 वोटों से एलडीएफ (सीपीआई) के प्रत्याशी वीएस सुनील कुमार को मात दी है। बता दें कि सुरेश की जीत पर पार्टी को केरल से पहली बार जीत हासिल हुई है।

Suresh Gopi

Suresh Gopi

Suresh Gopi: सिनेमा के स्टार्स ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि राजनीति में भी दाव खेलने से नहीं चूकते। जी हां, टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज इस बार लोक सभा चुनाव में मैदान में थे। इसमें दिग्‍गज सुपरस्‍टार सुरेश गोपी का नाम भी शामिल है। जी हां, अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहने वाले सुपरस्‍टार सुरेश गोपी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि सुरेश गोपी कौन हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

कौन हैं Suresh Gopi?

सुरेश गोपी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। जी हां, पार्टी को पहली बार केरल की त्र‍िशूर लोकसभा सीट से जीत दिलाने वाले सुरेश पहले शख्स हैं। त्र‍िशूर में भाजपा का पहला कमल खिलाने वाले सुरेश गोपी सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं। जी हां, वो एक बड़े कलाकार भी हैं, जिन्होंने सिनेमा में अहम योगदान दिया है। सुरेश की बात करें तो वो मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर हैं, जो अक्सर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में उतर जाते हैं। बता दें कि सुरेश ना सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा वो एक समाजसेवी भी हैं। अपने करियर में सुरेश 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suressh Gopi (@sureshgopi)

इतने सीट से जीत की हासिल

बता दें कि सुरेश गोपी लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की त्र‍िशूर सीट से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने एलडीएफ (सीपीआई) के प्रत्याशी वीएस सुनील कुमार को 74,686 वोटों से मात दी है। गोपी को इस सीट पर कुल 4,12,338 वोट से जीत मिली है और त्रिशूर सीट पर यूडीएफ (कांग्रेस) के के मुरलीधर तीसरे नंबर पर रहे हैं। लोक सभा चुनाव 2024 में केरल से जीत मिलने पर पार्टी के लिए ये किसी बड़े सपने के साकार होने जैसा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suressh Gopi (@sureshgopi)

साल 2019 में मिली थी हार

वहीं, अगर सुरेश की बात करें तो वो साल 2016 में अक्टूबर में बीजेपी में शामिल हुए थे। सुरेश 8 सालों से राजनीति में हैं और साल 2019 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। हालांकि तब कांग्रेस से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ