Surbhi Jyoti Wedding Pictures Goes Viral: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सुरी के साथ शादी की है। लाल जोड़े में सजी सुरभि एकदम लक्ष्मी की तरह नजर आ रही हैं। आइए, आपको सुरभि ज्योति की शादी की पहली तस्वीरें दिखाते हैं, जो शादी के मंडप से सामने आई हैं।
उत्तराखंड में दोनों ने रचाई शादी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सुरी के साथ शादी कर ली है। उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में ये विवाह समारोह संपन्न हुआ, जहां सुरभि लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस एकदम लक्ष्मी लग रही थीं।
शादी की तस्वीरें हो गईं वायरल
27 अक्टूबर 2024 को सुरभि और सुमित ने एक-दूसरे के साथ फेरे लिए। इस खास दिन की तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां दोनों की शादी का पूरा लुक देखने को मिल रहा है। सुरभि ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘शुभ विवाह, 20 अक्टूबर 2024’। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। सुरभि के शादी के लाल लहंगे में खूबसूरत गोल्डन वर्क किया हुआ है, जबकि सुमित ने शेरवानी पहनी थी। हाथों में लाल चूड़ा और गले में वरमाला के साथ सुरभि अपने नए जीवन के इस अहम पल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में दोनों फेरे लेते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनके बीच के प्यार को दिखा रहा है।
जिम कॉर्बेट में सुरभि ने लिए सात फेरे
सुरभि ज्योति ने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट को चूज किया, जहां उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया। सुरभि की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और करीबी उन्हें बेस्ट विशिज दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बच गए Hrithik Roshan’, बेटों के सामने बॉयफ्रेंड संग Sussanne का लिपलॉक देख भड़के फैंस
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
16 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
21 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
21 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
22 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines