Surbhi Jyoti Reception: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अभी कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। 27 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग शादी की है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। उनका हर प्री वेडिंग फंक्शन बड़ा ही धमाकेदार था तो पोस्ट वेडिंग फंक्शन भी तो काफी धमाल हुआ होगा। अब शादी के बाद सुरभि ज्योति और सुमित सूरी का रिसेप्शन कैसा था उसकी झलक भी सामने आ गई है।
सुरभि ज्योति के रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने वेडिंग रिसेप्शन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये रिसेप्शन पार्टी किसी फेयरी टेल से कम नहीं लग रही। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अपने रिसेप्शन में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सुरभि ज्योति ने गोल्डन आउटफिट पहना है जो बेहद ग्लिटरी और ग्लैमरस है। हाथो में चूड़ा और मांग में सिन्दूर लगाकर वो काफी अलग लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर जो चमक है वो उनकी स्माइल से दौगुनी हो गई है।
दोस्तों ने जमाया रंग
वहीं, कभी वो ट्वर्ल कर रही हैं तो कभी अपने हसबैंड संग डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें, सुरभि ज्योति के रिसेप्शन में उनके सभी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में रित्विक धन्जनी (Rithvik Dhanjani), आशा नेगी (Asha Negi), करण वाही (Karan Wahi), सुयश राय (Suyyash Rai), किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant), विशाल सिंह (Vishal Singh) और साहिल आनंद (Sahil Anand) समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Arjun Kapoor के लिए अभी भी धड़क रहा है Malaika Arora का दिल? पोस्ट से मिला हिंट
डांस फ्लोर पर लगाई आग
वहीं, एक तस्वीर तो ऐसी है जिससे फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। डांस फ्लोर पर जो धमाका हुआ है वो वो आम शादियों में कम ही नजर आता है। लेकिन इस शादी से सभी लोग कितने खुश हैं वो इन तस्वीरों में नजर आ रहा है। दरअसल, न्यूली मैरिड एक्ट्रेस अपनी रिसेप्शन पार्टी में मस्त होकर डांस कर रही हैं और उनके मेल फ्रेंड जमीन पर लोट-लौटकर अपने स्टेप्स दिखा रहे हैं। ये रिसेप्शन बेहद एंटरटेनिंग रहा है और अब इसकी झलक देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines