Surbhi Chandna-Karan Sharma: टीवी की ‘नागिन’ (Naagin) सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और उनके पति करण शर्मा (Karan Sharma) अक्सर साथ में देखे जाते हैं। कपल की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है और दोनों को ही लोगों का खूब प्यार भी मिलता है। हालांकि सुरभि अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में सुरभि और करण को फिर से एक साथ देखा गया, लेकिन इस दौरान सुरभि ने कुछ ऐसा किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
सुरभि और करण का वीडियो वायरल
दरअसल, सुरभि और करण का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक कैफे के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान पैप्स के कैमरे का पूरा फोकस कपल पर होता है। जैसे ही सुरभि, करण को पोज देने के लिए बुलाती हैं, वैसे ही वो अपने पति को KISS जैसा पोज देती हैं और ये देखते ही करण शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं और तुरंत पीछे की ओर भागने लगते हैं, लेकिन सुरभि, तभी करण को हग कर लेती हैं।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
इसके बाद करण पीछे की ओर चले जाते हैं। कपल का ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। नेटिजंस भी इस पर जमकर रिएक्टर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर इस पर कमेंट किया कि अरे, अरे ये क्या कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना प्यार होना चाहिए। तीसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों की जोड़ी मस्त है। एक और यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।
लंबे टाइम से रिलेशन में थे सुरभि-करण
गौरतलब है कि सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) संग शादी की है। कपल ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। कपल की शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था। अपनी शादी में सुरभि बेहद कमाल की लग रही थी और उन्होंने अपने ब्राइडल लुक से एक नया ट्रेंड भी सेट कर दिया था। सुरभि और करण की तमाम फोटोज और वीडियो उस वक्त इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। हालांकि शादी के बाद भी दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं और पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज देते हैं। कपल की लेटेस्ट फोटोज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें- Big B का जलवा! न्यू जर्सी में फैन ने घर के बाहर लगाया था स्टेच्यू, Google Maps ने बना दिया टूरिस्ट अट्रैक्शन
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines