Surbhi Chandna का रोकर हुआ बुरा हाल, शादी के 2 महीने बाद क्यों छलके एक्ट्रेस के आंसू?

Surbhi Chandna: एक्ट्रेस सुरभि चांदना की रोते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है। अब एक्ट्रेस के इस हाल का क्या कारण है? चलिए जानते हैं।

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna File Photo

Surbhi Chandna: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना की जब शादी हुई थी तो उनके लुक, उनकी एंट्री और हर छोटी- बड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थीं। सुरभि चांदना को देखकर लगा था कि उनसे खुश दुल्हन कोई हो ही नहीं सकती। बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी करके एक्ट्रेस ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी और फैंस कपल को देखकर दीवाने हो गए थे। हालांकि, शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस सुरभि चांदना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब इस बात का सबूत भी मिला है।

विज्ञापन

क्यों बह रहे सुरभि की आंखों से आंसू?

सुरभि चांदना की एक तस्वीर अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस का हाल देखकर फैंस भी चिंता में हैं। उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं, लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि शादी के दो महीने बाद ही सुरभि का इतना बुरा इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया? एक्ट्रेस ने खुद अपने अकाउंट से ये तस्वीर पोस्ट कर इसके पीछे का सच रिवील किया है। इस फोटो में सुरभि अपसेट लग रही हैं और इस वक्त करण उनके साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सुरभि चांदना ने शादी पर किया खुलासा

अब रोते हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, ‘वार्निंग: मेरे बेटर हाफ पर मत आओ.. वो मुझे रुलाने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि इसका उल्टा कर रहा है। ये फोटो उन्होंने सबसे वल्नरेबल समय पर मुझे खुश करने के लिए खींची। ये मेरी गैलरी में सेव है, इसलिए मुझे पता है कि हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और हमारे आगे का रास्ता गुलाब और कांटों की बोरी के साथ आएगा। हां, इंस्टाग्राम ज्यादातर अच्छे समय के बारे में होता है और खराब समय के बारे में बहुत ही कम और शायद ही आपने सेलिब्रिटीज को मुश्किल समय के बारे में बोलते और ऐसा दर्शाते देखा होगा, जैसे कि ये एक ऐसा केक था जो बिल्कुल झूठ है। ये कितनी अजीब हैप्पी फीलिंग है कि एक महीने में हमारी शादी को एक साल हो जाएगा। 2024 से कुछ सीख और शादी के बारे में लिखा है।’

विज्ञापन

शादी पर सुरभि ने शेयर किया एक्सपीरियंस

सुरभि ने आगे लिखा, ‘ये आसान नहीं होता, जब आप पति-पत्नी बनकर एक साथ जीवन बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो आप सिर्फ समझौता करके एडजस्ट कर रहे होते हैं और बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड बनना ज्यादा आसान होता है। शादी के बाद मुझे अपने पेरेंट्स की बहुत याद आती थी और मैं अपने डैडी को सबसे ज्यादा याद करके टूट जाती थी और फिर जो जिम्मेदारियां आईं, उसके बारे में आपको कभी किसी ने नहीं बताया और न ही कभी आपको इसके लिए तैयार किया।’

विज्ञापन

करण और सुरभि कैसे बने एक-दूसरे के चीयर लीडर?

सुरभि ने कहा, ‘हमने प्यार किया, तस्वीर की तरह एक-दूसरे को ठीक होने में मदद की, जब चीजें प्लान के मुताबिक नहीं हुईं तो एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और अब अपने सपनों और जुनून को पूरा करने में एक-दूसरे की मदद करने की राह पर हैं। वे कहते हैं कि शादी के पहले साल में सर्वाइव करना सबसे मुश्किल होता है.. सही भी है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ सेम पेज पर रहना जरूरी है.. खासकर तब जब आपने 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया हो.. भगवान जाने हमारे पेरेंट्स ने इसे कैसे आसान बना दिया! 21 मई 2024 को क्लिक की थी- शादी को दो महीने होने पर।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ