मशहूर विलेन Suraj Mehar की मौत; शूटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा, एक झटके में चली गई जान

Chhattisgarh Actor Suraj Mehar Died In Road Accident: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। एक्टर एक फिल्म की शूटिंग से लौट रहे थे, तभी अचानक हुई दुर्घटना में उनकी जान चली गई। इस खबर के आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं।

suraj mehar died

Film Industry Famous Villain Died In Road Accident

Actor Suraj Mehar Died In Road Accident: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर विलेन सूरज मेहर (Suraj Mehar) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस दुखद खबर के आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बीते बुधवार को हुआ है। सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर एक फिल्म की शूटिंग करने के बाद लौट रहे थे। तभी बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक झटके में एक्टर मौत के मुंह में समा गए।

naidunia_image

सगाई वाले दिन हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ है, उस वक्त एक्टर सूरज मेहर अपनी फिल्म ‘आखिरी फैसला’ की शूटिंग से लौट रहे थे। उनकी कार बिलाईगढ़ के सरसावा क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद ही सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसे के दिन ही उनकी ओडिशा में सगाई होनी थी।

naidunia_image

उधर, कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में सूरज मेहर और वाहन चालक दोनों गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर ही उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सूरज मेहर को बिलासपुर रेफर किया गया था। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।

कौन थे एक्टर सूरज मेहर

आपको बता दें कि सूरज मेहर को छत्तीसगढ़ी विलेन के रूप में पहचाना जाता है। वो सरिया बिलाईगढ़ गांव के रहने वाले थे। सूरज ने कई फिल्मों में खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई है। वो अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बताया जाता है कि ओडिशा के भठली बुधवार, 10 अप्रैल को उनकी सगाई होनी थी। हालांकि सगाई से पहले ही उनकी हादसे में जान चली गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ