मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजन शाही ने कई एक्टर्स की किस्मत बदली है। उनके शो से कई न्यू कमर्स बड़े स्टार बने हैं। ये बात अलग है कि कई बार वो अपने शो के सटर्स की पोल भी खोल देते हैं। कुछ एक्टर्स के साथ राजन शाही की कंट्रोवर्सी चल रही है। इस लिस्ट में हिना खान और शहजादा धामी समेत हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अब राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा को लेकर विवादित बयान दिया है।
राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा को बताया ओवर पैशनेट
इस दौरान उन्होंने कई टीवी स्टार्स को लेकर काफी कुछ कहा। राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा को लेकर ये तक कह दिया कि वो अपने काम को लेकर ओवर पैशनेट हैं। अब राजन शाही के इस कमेंट टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई है और खुलकर हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट किया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हर्षद चोपड़ा की को-स्टार रह चुकीं सुप्रिया शुक्ला हैं। सुप्रिया और हर्षद पॉपुलर शो ‘तेरे लिए’ में साथ काम कर चुके हैं।
हर्षद चोपड़ा को डिफेंड करती दिखीं सुप्रिया शुक्ला
अब हर्षद चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए सुप्रिया शुक्ला ने कहा है कि हर्षद चोपड़ा को जाने बिना, उनके बार में कुछ भी नहीं कहना चाहिए। सुप्रिया शुक्ला ने हर्षद चोपड़ा को डिफेंड करते हुए कहा है कि वो अपने शो के लिए काफी तैयारी करते हैं। अक्सर टीवी पर देखकर यही लगता है कि यहां काम आसान होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है। कैरेक्टर में आने के लिए तैयारी करनी पड़ती है और हर्षद को ये बात अच्छे से समझ आती है।
यह भी पढ़ें: चलते-चलते लड़खड़ाईं नुसरत भरुचा, ड्रेस ऐसी कि उर्फी जावेद को भी करना पड़ा मुश्किल का सामना
राजन शाही को दिया जवाब
एक्ट्रेस ने हर्षद को लेकर कहा है कि वो पहले पूरी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। फिर उसे अपने तरीके से लिखकर प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें काम की कदर है और ये सबसे अच्छी बात है। सुप्रिया ने कहा कि हर्षद की म्हणत को कोई गलत कैसे कह सकता है? आपको बता दें, सुप्रिया ने ये भी रिवील किया है कि हर्षद से दोस्ती काफी अच्छी है। जब एक्टर की मां का निधन हुआ था तो उन्होंने खुद सुप्रिया को फोन किया था। इसके बाद सुप्रिया अपना शूट कैंसिल कर एक्टर के पास पहुंच गई थीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines