Ravi Teja Father Death: साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

Ravi Teja Father Passed Away: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद में अपनी आखिरी सांस ली है। इस दुखद खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ravi Teja Father Passed Away

रवि तेजा के पिता का निधन हो गया है। Photo Credit- Social Media

Ravi Teja Father Passed Away: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। साउथ सुपरस्टार के पिता ने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली है। उनके निधन की वजह कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई जा रही हैं। इस दुखद खबर के आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कौन थे रवि तेजा के पिता?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू पेशे से फार्मासिस्ट थे। उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद था और वह साधारण जिंदगी जीना पसंद करते थे। वह अपने पीछे पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटों रवि तेजा और रघु राजू को छाेड़ गए हैं। हालांकि भूपति राजगोपाल राजू का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? इसके बारे में अभी अपडेट सामने नहीं आया है।

पिता से पहले खोया था भाई को

बता दें कि रवि तेजा ने अपने पिता से पहले एक भाई को भी खो दिया था। उनके भाई भरत राजू की कुछ साल पहले एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। अब रवि तेजा ने अपने पिता को भी खो दिया है। फिलहाल एक्टर या उनकी फैमिली की ओर से पिता के निधन पर अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया गया है।

फादर्स डे पर शेयर की थी पोस्ट

रवि तेजा अपने पिता के बेहद करीब थे। आज से करीब चार साल पहले उन्होंने पिता भूपति राजगोपाल राजू को फादर्स डे विश करते हुए उनके साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्टर अपने पिता और भाई के साथ में नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए रवि तेजा ने कैप्शन दिया था, ‘हैप्पी फादर्स डे।’ चूंकि उनके पिता बहुत साधारण इंसान थे इसलिए पब्लिकली बेहद कम बार ही रवि तेजा के साथ नजर आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ