2023 Superhit Film: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक ऐसी फिल्में आती रहती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं. हालांकि, कई बार बड़े बजट की फिल्में भी टिकट खिड़की पर फ्लॉप निकलती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो टिकट खिड़की पर कमाल ही कर देती हैं. आज हम आपको साल 2023 की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही करोड़ों कमा डाले. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
किस फिल्म की हो रही बात?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ है. जी हां, वही फिल्म ‘जेलर’ जिसके दूसरे पार्ट पर भी अपडेट आ चुका. फिल्म ‘जेलर’ में सुपरस्टार रजनीकांत ने शानदार काम किया था. फिल्म लोगों को बेहद पसंद भी आई थी और इसने जमकर कलेक्शन किया था. फिल्म के दूसरे पार्ट की बात करें तो इसका दूसरा पार्ट अगले साल 12 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगा.
क्या था फिल्म का बजट और कलेक्शन?
रजनीकांत की इस सुपरहिट फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को 245 करोड़ रुपये के मोटे बजट में बनाया गया था. हालांकि, फिल्म ने कमाई करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इसने दुनियाभर में 610 करोड़ रुपये का तगड़ा कारोबार किया था. फिल्म की कमाई ने रजनीकांत की अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए थे और ये दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
तेजी से चल रही शूटिंग
फिल्म ‘जेलर 2’ के बारे में बात करते हुए रजनीकांत ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है. अभिनेता ने कहा कि फिल्म पर काम किया जा रहा है और करीब 6 दिन तक केरल में इसकी शूटिंग होगी. दिसंबर या फिर जनवरी तक फिल्म का काम पूरा कर लिया जाएगा. जून तक फिल्म की सभी चीजों को अच्छे से कर लिया जाएगा और फिर फिल्म रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg Death Investigation: मामले की जांच कर सकती है CBI, मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines