Superman OTT Release: 2025 की सबसे चर्चित हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरमैन’ के फैंस के लिए गुड न्यूज है। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये मूवी ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है। जेम्स गन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। डायरेक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। चलिए जानते हैं इस मूवी को ऑडियंस कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती है?
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में हॉरर का ओवरडोज, खौफनाक सीन देख कांप जाएगी रूह!
कब और कहां होगी स्ट्रीम?
डेविड कोरेन्सवेट स्टारर इस मूवी ने सिनेमाघरों में 11 जुलाई को दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने धमाकेदार कमाई की थी। वहीं अब ये मूवी 15 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर जेम्स गन ने अपने एक्स अकाउंट पर मूवी की एक क्लिप शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सुपरमैन इस शुक्रवार 15 अगस्त को आपके घरों में आ रहा है।’
फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
हॉलीवुड की इस सुपरहीरो फिल्म को प्राइम वीडियो के साथ-साथ आप एप्पल टीवी ऐप पर भी देख सकते हैं। फैंस के बीच अब और ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, क्योंकि सिनेमाघरों में मिस करने वाले फैंस अब इसे घर बैठकर आराम से देख सकते हैं । डेविड की शेयर की गई पोस्ट को फैंस रीशेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं ये पोस्ट काफी वायरल भी हो गई है।
मूवी की स्टारकास्ट
11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। वहीं पहले भी देखा गया है कि हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों को भारतीय ऑडियंस काफी पसंद करती है। इस मूवी के साथ भी ऐसा ही हुआ, सिनेमाघरों में आते ही ये मूवी ऑडियंस की फेवरेट बन गई थी। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें डेविड कोरेन्सवेट के साथ-साथ राहेल ब्रोसनाहन, निकोलस हौल्ट, एडी गाथेगी और एंथनी कैरिगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ढूंढने से भी नहीं दिखेंगी ये पॉपुलर फिल्में, गायब होने से पहले फटाफट देखें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
44 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
11 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines