कौन थे सुपरमैन की फिल्मों के विलेन General Zod? जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम

Terence Stamp Death: सुपरमैन की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले टेरेंस स्टैम्प का निधन हो गया है। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया है। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

superman villain

Terence Stamp Death: सुपरमैन की फिल्मों में जनरल जॉड का किरदार निभाने वाले टेरेंस स्टैम्प का निधन हो गया है। एक्टर ने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली है। सुपरमैन की फिल्मों में ये अपनी विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। एक्टर की फैमिली ने उनके निधन की जानकारी दी है। अब इस दुखद खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने क्या कहा?

टेरेंस स्टैम्प के परिवार ने रॉयटर्स को बयान देते हुए एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टेरेंस स्टैम्प एक्टर और लेखक के रूप में अपनी पहचान छोड़ गए हैं। उनकी ये इमेज आने वाले समय में लोगों को प्रेरित करेगी। हम इस दुखद समय में आप सबसे निजता की प्रार्थना कर रहे हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’

ऑस्कर में भी हुए थे नॉमिनेट

टेरेंस 1960 के दशक में इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे। पर्सनली वो जितने शानदार थे उतना ही उनका इंडस्ट्री का सफर भी शानदार रहा। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही एक्टर को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। साल 1978 में आई सुपरमैन और साल 1980 में आए उसके सीक्वल में एक्टर ने विलेन की भूमिका निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था। उनका किरदार जनरल जॉड आज भी ऑडियंस के दिलों में बसता है।

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई पहचान

लंदन के ईस्ट एंड में जन्मे टेरेंस का बचपन काफी मुश्किल दौर में गुजरा था। वो सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बम धमाकों में बाल-बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ अपने करियर की ओर ध्यान दिया और उन्होंने विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं एक्टर ‘सुपरमैन’ जैसी मूवीज के साथ-साथ 1968 में ‘थ्योरम’, 1971 में ‘ए सीजन इन हेल’, और कल्ट क्लासिक ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला, क्वीन ऑफ द डेजर्ट जैसी फिल्मों में भी काम कर अपनी पहचान बनाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ