Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। कुछ दिन पहले सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन भी उन्होंने अलग लिखा है। आइए जानते हैं कि आखिर सनी के इस वीडियो में ऐसा क्या है?
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड कपल्स, जब-जब बीच में आई ‘वो’ टूट गई शादी, Esha समेत टूटी हैं कई जोड़ियां
सनी ने खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए सनी के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी गुस्से से कहती है कि बस हो गया मेरा, आई एम डन। इसके बाद बैकग्राउंड से एक लेडी कहती है कि पैकअप हुआ नहीं और पैकअप बोलने का नहीं। फिर सनी गुस्से से कहती हैं कि आई एम डन, नो एसी, नो सनी और वो वहां से चली जाती हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने अपने कैप्शन में लिखा कि नो एसी, नो काम, नो सनी। वहीं, एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स जमकर इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सही बात, गर्मी में काम कैसे हो पाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि हां एसी तो होना चाहिए। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।
सनी ने इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान
हालांकि बता दें कि सनी लियोनी ने इस वीडियो को दिसंबर में शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब लाइक और शेयर किया। बताते चलें कि आज के टाइम पर सनी को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं और इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग और अच्छी जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें 55 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लोगों को एक्ट्रेस के फोटोज और वीडियो खूब पसंद आते हैं। साथ ही यूजर्स इन्हें जमकर लाइक और कमेंट्स भी करते हैं।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines