Sunny Leone Renew her Wedding: पिछले दिनों संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ दोबारा शादी रचाई थी जिसकी वजह से एक्टर चर्चा में आ गए थे। ऐसे बहुत से कपल्स हैं, जो दोबारा शादी भी रचा चुके हैं। कुछ ऐसा ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने किया है। सनी पिछले दिनों छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं, जहां उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर के साथ दोबारा शादी की कसमें खाई हैं।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी एक तस्वीर बयां कर रही है, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में पति डेनियल के साथ नजर आ रही हैं। उनके तीनों बच्चे भी साथ हैं।
मालदीव में एक्ट्रेस ने दोबारा की शादी
TOI की रिपोर्ट की मानें तो साल 2011 में शादी के बंधन में बंध चुकीं सनी लियोनी ने बीते दिनों दिवाली के मौके पर दोबारा शादी की है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ मलदीव में थीं, जहां 31 अक्टूबर को उन्होंने पति डेनियल वेबर के साथ अपनी शादी की कसमें फिर से खाईं। हालांकि एक्ट्रेस ने दोबारा शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है लेकिन इस बीच व्हाइट गाउन पहने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सनी लियोनी ने डेनियल वेबर के साथ पारंपरिक आनंद कारज समारोह में व्हाइट वेडिंग की है। इस खास मौके पर उनके साथ तीनों बच्चे निशा, नूह और अशर भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दोनों काफी समय से अपनी शादी की कसमों को नवीनीकृत करना चाहते थे, लेकिन वह चाहते थे कि उनके बच्चे भी इस फंक्शन के महत्व को समझें।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर Kriti Sanon ने कंफर्म किया रिलेशनशिप? तस्वीरों से मिला सबूत
एक्ट्रेस की शादी में तीनों बच्चे भी शामिल
बताया जाता है कि सनी लियोनी और डेनियल ने खुद से लिखी गईं शादी की कसमों को पढ़ा और तीनों बच्चों ने बताया कि उनका परिवार उनके लिए कितना मायने रखता है। इस दौरान डेनियल ने सनी को नई रिंग पहनाकर शादी के फंक्शन को और खास बना दिया। इस खबर के बाद से सनी लियोनी के फैंस भी उनके इस खास मोमेंट को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस तस्वीरें कब शेयर करेंगी यह कोई नहीं जानता।
साल 2011 में दोनों ने की थी शादी
गौरतलब है कि सनी लियोनी ने लंबे वक्त तक डेनियल वेबर को डेट करने के 9 अप्रैल, 2011 में उनसे शादी रचा ली थी। दोनों ने सिख जड़ों का सम्मान करते हुए पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी की थी। बहुत कम लोगों को पता है कि सनी का असली नाम करनजीत कौर है। अब अपनी शादी के 13 साल बाद इस कपल ने अपनी यादों को फिर से ताजा किया है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines