Sunny Leone Visited Kashi Vishwanath: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) हाल में वाराणसी पहुंची, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ-साथ गंगा आरती में भी भाग लिया, जिसका वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा भी काशी यात्रा के दौरान एक्ट्रेस के कई फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिनको खूब पसंद भी किया जा रहा है। अपने यात्रा के दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से भी बात की, जहां उन्होंने धार्मिक फिल्मों में काम करने की इच्छा व्यक्त की। इन दिनों सनी अपने नए म्यूजिक एल्बम ‘थर्ड पार्टी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें एक्ट्रेस IAS अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) के साथ नजर आ रही हैं।
इसी म्यूजिक एल्बम की प्रमोशन के लिए ही एक्ट्रेस (Sunny Leone Visited Kashi Vishwanath) IAS अभिषेक सिंह के साथ वाराणसी पहुंची। जहां एक्ट्रेस ने जगतगंज स्थित होटल कामेश हट में मीडिया से बातचीत की। सनी लियोनी ने बात करते हुए कहा, ‘किसी भी काम को करने के लिए पैशन होना चाहिए। दिल से किया जाने वाला हर काम अच्छा ही होता है’। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा, ‘अगर मौका मिला तो मैं धार्मिक फिल्मों में भी काम करूंगी, लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए’।
‘जिंदगी में सपने देखने चाहिए’
एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, ‘फिल्मों में काम करने का उनका मन पहले से था, लेकिन उनको वहां तक पहुंचने के लिए कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था, जो उनको एक दिन अचानक मिल गया’। एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए आगे बताया, ‘जिंदगी में सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कोशिशें भी करनी चाहिए’। सीन लियोनी अपनी वाराणसी यात्रा को लेकर काफी उत्साहित थी, जिसका अंदाजा वायरल हो रही वीडियो से लगाया जा सकता है, जिनमें एक्ट्रेस बहुत खुश नजर आ रही हैं।
यह भी पढे़ं: पंकज त्रिपाठी से पवन सिंह तक… दोनों इंडस्ट्री के ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं Chhath Puja का त्योहार
Nana Patekar पर क्या बोले IAS अभिषेक
बता दें कि इस दौरान IAS अभिषेक सिंह ने भी वहां मौजूद मीडिया से बात की। उन्होंने अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन और वाराणसी यात्रा के साथ-साथ नाना पाटेकर (Nana Patekar) के थप्पड़ कांड पर बात की और कहा, ‘ये बहुत गलत है। अगर पीड़ित उनके पास आता है तो वो कानूनी कार्रवाई करने में उनकी पूरी मदद करेंगे’। सनी लियोनी और अभिषेक सिंह का ये गाना ‘THIRD PARTY’ इसी महीने 15 नवंबर को रिलीज हो चुका है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines