Tanuj Virwani Quit Acting: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब एक मशहूर एक्टर ने शोबिज को छोड़ने का फैसला सुना दिया है। इस एक्टर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ी है। वेब सीरीज में इस एक्टर को काफी पसंद किया गया लेकिन अब वो इस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कहने की बात कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि जब करियर अच्छा चल रहा है और काम को फैंस पसंद भी कर रहे हैं तो ये एक्टर ऐसा कदम क्यों उठा रहा है।
तनुज विरवानी ने एक्टिंग को हमेशा के लिए कहा अलविदा!
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि ये शॉकिंग फैसला लेना वाला एक्टर आखिर है कौन। तो बता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) हैं। तनुज विरवानी को आपने सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ (One Night Stand) में देखा होगा। इस इरोटिक फिल्म से तनुज विरवानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने ‘Code M’ नाम की सीरीज में काम कर खूब वाहवाही भी लूटी थी। इसी सीरीज के बाद उनका नाम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) के साथ भी जुड़ा था।
एक्टर ने पोस्ट शेयर कर सुनाया फैसला
वहीं, अब तनुज विरवानी का एक पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपना फैसला सुनाया है। एक्टर ने अपने नोट में लिखा, ‘पिछले एक दशक में एक एक्टर के रूप में मेरा प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन जैसा कि कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है। मैं तुरंत एक्टिंग से रिटायरमेंट ले रहा हूं और अपने बाकी पैशन को फॉलो करूंगा। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है। हर कोई ये देखकर हैरान रह गया कि आखिर उन्होंने अचानक ऐसा फैसला क्यों ले लिया।
यह भी पढ़ें: रूह कंपा देगा मशहूर पंजाबी डांसर के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो, लोगों ने फेंके शराब के गिलास; मामला दर्ज
क्या है पोस्ट का पूरा सच?
अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आखिर एक्टर के एक्टिंग से संन्यास लेने का क्या कारण है तो बता दें, इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने कैप्शन में कर दिया है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, ‘अप्रैल फूल प्रैंक।’ इसका मतलब यही है कि उन्होंने ऐसा कहकर लोगों के साथ प्रैंक किया है और उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वैसे कहना पड़ेगा एक पल के लिए तो एक्टर ने प्रैंक कर वाकई सभी को बेवकूफ बना दिया था।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines