Foreign Actresses Popular In Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो सभी को अपनी किस्मत आज़माने का मौका देती है। चाहे कोई अलग शहर से हो या किसी और देश से यहां सभी को चांस मिलता है। वहीं, इस ग्लैमर भरी दुनिया में कब, कौन किसे मात दे दे इसे लेकर भी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस इंडस्ट्री में कई ऐसी विदेशी हसीनाएं भी शामिल हुई हैं जो अब हिंदुस्तानी एक्ट्रेसेस को भी पॉपुलैरिटी के मामले में मात दे चुकी हैं। विदेश में जन्मी इन लड़कियों ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा तो वो सबको पीछे छोड़ खुद टॉप पर चले गयीं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेस के नाम जो अब बी-टाउन पर रूल करती हैं।
यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंचीं Bhumi Pednekar, बोलीं- ‘मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया’
Katrina Kaif
कैटरीना कैफ का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। उन्हें आज तक ठीक से हिंदी बोलना भी नहीं आया। बावजूद इसके वो न सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल पर राज करती हैं। तीनों खान कैटरीना के साथ काम करने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस और खासकर एक्शन को खूब सरहाया गया है।
Jacqueline Fernandez
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस का बॉलीवुड डेब्यू साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से हुआ था। पहली ही फिल्म में उन्हें रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला था। बस फिर क्या था वो एक बाद एक बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं। देखते ही देखते जैकलिन के सभी लोग दीवाने हो गए और वो बॉलीवुड इंडस्ट्री पर पूरी तरह से छा गईं।
Nora Fatehi
कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। टीवी शो करने से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का उनका सफर काफी शानदार रहा है। साथ भी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा उनके आइटम नंबर पर भी फैंस प्यार लुटाते हैं। जिस शो में वो कंटेस्टेंट हुआ करती थीं अब उसी शो को जज कर उन्होंने ये साबित कर दिया है टैलेंट हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं।
Sunny Leone
सनी लियोनी बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले ही अपनी पहचान बना चुकी थीं। कनाडा से ताल्लुक रखने वालीं सनी ‘बिग बॉस’ से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। साथ ही एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री से भी लगातार जुड़ी रहीं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग आपको छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक हर जगह दिखाई देगी।
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में देखकर शायद आप भी हैरान रह गए होंगे। लेकिन सच तो ये है कि दीपिका का जन्म भी बाकी इन एक्ट्रेसेस की तरह इंडिया में नहीं हुआ। ‘जवान’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फेम एक्ट्रेस का जन्म साल 1986 में कोपनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। 19 साल की उम्र में वो रैम्प पर उतरीं। इसके बाद उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ वो भी शाहरुख खान के साथ। अपनी पहली ही फिल्म से दीपिका ने साफ कर दिया था कि वो इस इंडस्ट्री पर राज करने के लिए ही आई हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines