Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं।
वहीं, इस कड़ी में अब एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम भी जुड़ गया हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी फिल्म कैनेडी के साथ कांस में डेब्यू किया है। इस फिल्म फेस्टिवल से अब एक्ट्रेस का लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।
सनी लियोनी ने कांस में किया डेब्यू
कांस में डेब्यू के पहले दिन सनी लियोनी ने डिजाइनर मारिया कोखिया की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने वन साइड शोल्डर के साथ वेस्ट कट लिए हुए गाउन पहना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मैचिंग हाई हील्स भी पहनी थी और साथ ही सनी ने बालों को खुला रखते हुए सिंपल मेकअप किया था। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी।
Sunny leone debut at Cannes Film Festival 2023
एक्ट्रेस ने कांस से अपने लुक को किया शेयर
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कांस से अपने लुक को शेयर किया है। साथ ही सनी ने लिखा है कि- कैनेडी के लिए फेस्टिवल दी कांस में शानदार रहा पहला दिन। इलिया वनजाटो आपका शुक्रिया मुझे खूबसूरत महसूस कराने के लिए। वहीं, एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस को भी सनी का लुक बेहद पसंद आ रहा हैं।
भारत की तरफ से इकलौती फिल्म जिसे प्रीमियर के लिए चुना गया
इसके साथ ही अगर बात करें कैनेडी की तो इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ लीड रोल में राहुल भट्ट नजर आने वाले हैं। साथ ही कैनेडी को कांस के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाया जाएगा। बता दें कि अनुराग कश्यप की कैनेडी भारत की तरफ से इकलौती फिल्म है, जिसे प्रीमियर के लिए चुना गया है।
इन्होंने भी किया डेब्यू
बताते चलें कि इससे पहले सारा अली खान, सपना चौधरी, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर भी इस साल कान में डेब्यू कर चुकी हैं, उनके भी कान लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं और से सभी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
25 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines