हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पठान, सुल्तान और पीके को पछाड़ 'गदर 2' ने 6 दिनों में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, जानें

विज्ञापन
Gadar 2

Gadar 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने धमाल मचा रखा है। फिल्म को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

साथ ही ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में शामिल है और अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म ‘गदर 2’ ने दर्शको का दिल जीत लिया है और महज 6 दिनों के अंदर ही ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं बैक-टू-बैक 17 हिट फिल्में फिर भी 3 साल में ही खो दिया टॉप स्टार का टैग, जानें कौन हैं ये एक्टर?

विज्ञापन

‘गदर 2’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

पारिवारिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गदर 2’ ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के बढ़ते कलेक्शन और लोगों में इसके क्रेज को देखते हुए एक नया मानक स्थापित कर दिया है, जिसे शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान या किसी भी अन्य अभिनेता की ब्लॉकबस्टर फिल्म भी हासिल कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 लगातार छह दिनों में 30+ करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने 6 दिनों में की 30+ करोड़ की कमाई

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गदर 2 ने 11 अगस्त को 40.10 करोड़ रुपये, 12 अगस्त को 43.08 करोड़ रुपये, 13 अगस्त को 51.70 करोड़ रुपये, 14 अगस्त को 38.70 करोड़ रुपये, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 55.4 करोड़ रुपये और अब छठे दिन यानी 16 अगस्त को गदर 2 ने भारत में 32.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह गदर 2 लगातार छह दिनों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

7वें दिन भी 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है ‘गदर 2’

बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 से पहले सिर्फ शाहरुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ ने लगातार पांच दिनों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके साथ ही अगर शुरुआती अनुमानों की मानें तो ये फिल्म सातवें दिन भी 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई है। गदर 2 अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो, अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और एम एम मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म है। बताते चलें कि ये गदर 2 अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola