हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gadar 2 Box Office Collection Day 34: 'Pathaan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा 'तारा सिंह'! 34वें दिन Jawan के सामने पस्त हुई Gadar 2

विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 34

Gadar 2 Box Office Collection Day 34: सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) पिछले 5 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अपना ‘गदर’ मचा रही है। हालांकि, बढ़ते दिनों के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है, लेकिन फिर भी इस बात का आंदाजा लगाया जा सकता है कि 7 दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के सामने फिल्म टिकी और धुआंधार कमाई भी की और ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) जैसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा।

हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही थी कि सनी देओल की फिल्म SRK की ‘पठान’ (Pathaan) का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन कमाई में आई गिरावट को देखने के बाद लगता नहीं ऐसा हो पाएगा। फिल्म ने अपनी रिलीज के 34वें दिन भले ही बेहद कम कमाई की, लेकिन फिर भी फिल्म 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 7: सातवें दिन आई कमाई में गिरावट, फिर भी 400 करोड़ से बस इतनी दूर है Jawan

विज्ञापन

34वें दिन Jawan के पस्त हुई Gadar 2

सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) पांच हफ्तों से बॉक्स ऑफिस लगातार शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पिछले दो दिनों से फिल्म की हालत ‘जवान’ के सामने पस्त होते नजर आ रही है। जहां फिल्म ने 32वें दिन महज 55 लाख की कमाई की थी। वहीं, 33वें दिन कमाई का आंकड़ा गिरा और 50 लाख का रह गया। अब 34वें दिन फिल्म की कमाई महज 35 लाख पर आकर सिमट गया है। गिरती कमाई के बीच ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ‘गदर 2’, ‘पठान’ का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाएगी।

500 करोड़ पर सिमटा ‘तारा सिंह’ का Gadar 

‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 34) की 34वें दिन की कमाई के बाद फिल्म की टोटल कमाई 516.43 करोड़ हो गई है। वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 672 करोड़ की हो गई है। वहीं अगर बात शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ की बात की जाए तो, फिल्म का टोटल कलेक्शन 543.05 करोड़ का है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola