Gadar 2 Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर 33 दिन से हो चुके हैं। हालांकि, अब करोड़ों में कमाई करने वाले ‘तारा सिंह’ का क्रेज लोगों में कम सा होता नजर आ रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म की घटती कमाई से लगाया जा सकता है। चार हफ्तों से लगातार करोड़ों में कमाई करने वाली ‘गदर 2’ की कमाई अब लाखों में सिमटती नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 512 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 670 करोड़ का है।
अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 33) ने महज 50 लाख की कमाई की, जिसका बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 516.08 करोड़ का रहा। ऐसे में क्या फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) के बाद ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएगी।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 6: घटती कमाई के बीच बरकरार Jawan का जलवा, 6 दिन में पार किए 600 करोड़
करोड़ों से लाखों में सिमटी Gadar 2
लगातार से चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाने वाली सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) का यूं अचानक लाखों पर आ जाना किसी को भी हैरान कर सकता है, क्योंकि फिल्म तेजी से कमाई कर रही थी। ऐसे में रिलीज के चौथे हफ्ते में के कुछ दिनों में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, जिसके पीछे की वजह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) को बताया जा रहा है। फिल्म ने 33वें दिन महत 50 लाख की कमाई की, जो बाकी दिनों के मुकाबले बेहद कम है।
वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
साल 2001 में रिलीज होने वाली ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) के सीक्वल ‘गदर 2’ (Gadar 2) को दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया जितना 22 साल पहले फिल्म के पहले पार्ट को मिला था। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़, चौथो हफ्ते में 27.55 करोड़ और अब पाचवें हफ्ते में फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 670 करोड़ हो गई है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
59 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines