सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘जाट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज यानी 24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कई धांसू डायलॉग्स भी हैं, जो लोगों को बेहद कमाल लग रहे हैं। अब आप अगर आपने ये ट्रेलर देख लिया है, तो जाहिर है कि आपको इनके बारे में पता ही होगा, लेकिन अगर अभी तक आपने इसको नहीं देखा है, तो आइए आपको बताते हैं इन डायलॉग्स के बारे में…
‘जाट’ के कौन-कौन से डायलॉग्स कमाल के?
- ये राणातुंगा की लंका है, यहां पे रास्ता किलोमीटर में नहीं बिछी हुई लाशों में नापा जाता है।
- इस लंका में कदम रखने से भगवान भी डरता है।
- जान की कीमत जानकर भी, जान तो जोखिम में डालने वाला हूं… मैं जाट हूं।
- मैं तुझे और तेरी लंका को यहीं फूंक दूंगा।
- ये नॉर्मल आइटम नहीं है, एटम बॉम्ब है।
- ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ दे चुका है, अब साउथ देखेगा।
फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर पर लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने इस ट्रेलर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि लास्ट वाला डायलॉग बेहद कमाल का था। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया, बेहद कमाल का है। तीसरे यूजर ने कहा कि एक नंबर ट्रेलर, आग ही लगा दी। चौथे यूजर ने लिखा कि सनी सर छा गए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर ‘जाट’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, ‘जाट’ के लिए ‘सिकंदर’ चुनौती बन सकता है। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज हो रही है, ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि ‘सिकंदर’ या ‘जाट’ कौन किस पर भारी पड़ेगा?
यह भी पढ़ें- ‘एजेंट विनोद’ बनाते हुए सैफ के संग हुई बहस, श्रीराम राघवन ने बताया ‘नवाब’ के साथ काम करने का एक्सपीरियंस
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
3 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
5 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
6 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
8 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
12 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
15 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines