हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Border 2 के टीजर का जल्द खत्म होगा इंतजार, कब और कितने बजे होगा रिलीज?

Border 2 Teaser Release Date-Time: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हर कोई बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब फिल्म के टीजर पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
Border 2. image credit- social media

Border 2 Teaser Release Date-Time: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर खूब शोर है. इस बीच अब फिल्म के टीजर पर लेटेस्ट अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब और कितने बजे रिलीज होगा?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर

दरअसल, सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट में फिल्म के टीजर पर अपडेट दिया गया है. पोस्ट के अनुसार, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर कल यानी 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा.

कब आएगा टीजर?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक ऐसा पल, जिसने राष्ट्र का इतिहास रच दिया, अब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा. कल दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार, साल के सबसे अवेटेड टीजर के साथ इंतजार खत्म होगा. #Border2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी, 2026 को.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म के टीजर पर ये अपडेट आने के बाद हर कोई बेहद एक्साइटेड हो गया है. साथ ही यूजर्स ने कमेंट्स में अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो अभी इसके लिए इंतजार करना होगा. जी हां, ये फिल्म अगले साल यानी 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है और फैंस इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं.

29 साल पहले आया था पहला पार्ट

गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला पार्ट 29 साल पहले आया था. अब 29 साल के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा कई स्टार्स थे, जिन्होंने बेहद कमाल का काम किया था.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में भी सनी देओल के अलावा कई सेलेब्स हैं, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- एक साथ दिखीं धर्मेंद्र की दोनों वाइफ, हीमैन का परिवार के साथ था खास बॉन्ड, देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola