Karan Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि सनी देओल के बेटे करण ने गुपचुप सगाई कर ली हैं। साथ ही करण बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई के फंक्शन में देओल परिवार के करीबी ही शामिल हुए थे। वहीं, सनी देओल के बेटे करण देओल की दुल्हन कौन बनने जा रही है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
करण देओल ने कर ली सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दादा धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर करण देओल ने अपनी लेडी लव से सगाई की है। इसके साथ ही सूत्रों कि मानें तो दोनों की शादी जल्द होगी।
कौन हैं करण देओल की मंगेतर?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा माना जा रहा है कि करण देओल की मंगेतर फिल्म दुनिया से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखती हैं। इसलिए उनके बारे में देओल परिवार ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दे रहा है। बता दें कि करण जल्द ही फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
हिंदी सिनेमा में करण ने साल 2019 में रखा था कदम
साल 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के जरिए करण ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी देओल ने किया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं सनी देओल की बात करें तो उनकी फिल्म गदर 2 अगस्त में रिलीज होगी और इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आएंगी। इस फिल्म का भी फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines