Jaat के लिए Sunny Deol नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर!

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है, वहीं अभिनेता के एक्शन और अभिनय ने भी काफी दिल जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सनी देओल इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। खुद डायरेक्टर ने इस बात का खुलासा किया है।

Sunny Deol Was not First Choice for Jaat

Sunny Deol Was not First Choice for Jaat

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म पहले सनी को ऑफर ही नहीं की गई थी? हाल ही में फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने इस बात का खुलासा किया कि ‘जाट’ के लिए उनकी पहली पसंद एक टॉलीवुड सुपरस्टार थे।

निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने किया खुलासा 

तेलुगु सिनेमा के जाने-माने निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जाट’ को पहले अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा को ऑफर किया गया था। गोपीचंद और बालकृष्णा की जोड़ी पहले भी ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है। उन्होंने बताया कि ‘जाट’ की कहानी उन्होंने सबसे पहले बालकृष्णा को सुनाई थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन

गोपीचंद ने बताया कि ‘अखंडा’ फिल्म की सफलता के बाद बालकृष्णा की छवि एक दमदार फेक्शन हीरो की बन गई थी। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि अगली फिल्म भी उसी तर्ज पर होनी चाहिए। इसलिए ‘जाट’ को रोककर उन्होंने ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ बनाने का फैसला लिया, जो बाद में सुपरहिट साबित हुई।

बालकृष्णा के पीछे हटने के बाद सनी देओल को मिली फिल्म 

जब बालकृष्णा ‘जाट’ को करने से पीछे हटे, तब गोपीचंद ने इस कहानी के लिए बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल को चुना। गोपीचंद ने बताया कि उन्हें उत्तर भारत के थिएटरों में लोगों का उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि फिल्म के अंतिम गाने पर दर्शकों का झूमना यह साबित करता है कि फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है।

विज्ञापन

‘जाट’ में सनी देओल के साथ रंदीप हुड्डा और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी व्यक्ति की है, जो अत्याचार से जूझ रहे एक गांव की मदद करने आता है। दक्षिण भारत की स्टाइल में बनी यह फिल्म उत्तर भारत के दर्शकों को खूब पसंद आई।

फिल्म ने अब तक कमाए 115 करोड़ 

फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और तब से अब तक इसने भारत में 85.65 करोड़ और दुनियाभर में 115.10 करोड़ की कमाई कर ली है। निर्देशक का मानना है कि सनी देओल जैसे अभिनेता के साथ ये प्रयोग सफल रहा क्योंकि उत्तर भारत के दर्शक दक्षिण की शैली को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ