Sunny Deol Share Video With Mother Prakash kaur: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जितना लाइमलाइट में रहते हैं, उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उतना ही मीडिया की नजरों से दूर रहना पसंद करती हैं। बहुत कम ही बार ऐसा हुआ है, जब प्रकाश कौर को कैमरे पर देखा गया हो। आज जब पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है, ऐसे में धर्मेंद्र बेटे और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर को पहली बार अपनी मां के साथ मस्ती करते हुए देखकर फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों का वीडियो इतना प्यारा है कि फैंस मां-बेटे की जोड़ी पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे।
मां प्रकाश कौर के साथ शेयर किया वीडियो
मदर्स डे पर एक्टर सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर किसी पहाड़ी जगह पर बैठे हैं, जहां बहुत सारी बर्फ जमी हुई है। पास में उनकी मां प्रकाश कौर भी बैठी हुई हैं, जो सनी देओल पर बर्फ की बारिश कर रही हैं। वीडियो में प्रकाश कौर बर्फ के गोले बनाकर एक्टर पर फेंक रही हैं, वहीं एक्टर भी अपनी मां पर बर्फ के गोले मार रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Akshara Singh को मस्ती करना पड़ा भारी, पापा ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस पर उठाया हाथ!
वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स
सनी देओल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘आई लव यू मां। हैप्पी मदर्स डे।’ वीडियो में दोनों की क्यूट बॉन्डिंग और मस्ती देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। इस बीच वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वाह सर, अब क्या ही लिखूं, शब्द कम पड़ गए हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप कितने ही बड़े क्यों न हो जाएं लेकिन मां-पिता के लिए आप हमेशा बच्चे रहेंगे।’
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की पूर्व पत्नी प्रकाश कौर अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रहती हैं। एक्टर्स को हमेशा अपनी मां के बारे में बातचीत करते हुए सुना जाता है लेकिन उनकी मां बहुत कम ही कैमरे पर दिखती हैं। अब जब मदर्स डे पर सनी देओल ने प्रकाश कौर के साथ वीडियो शेयर किया है, तो ये फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines