Sunny Deol के बीच सड़क लड़खड़ाने पर उठे सवाल, वायरल वीडियो देख सच्चाई बताने पर मजबूर 'तारा सिंह'

Sunny Deol Reaction On Viral Video: सनी देओल का सड़क पर लड़खड़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग उन्हें शराबी बता रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने खुद इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ फैंस को सच्चाई बताई है।

Sunny Deol Reaction On Viral Video

Image Credit: Instagram

Sunny Deol Reaction On Viral Video: सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से अब एक्टर लाइमलाइट में आ गए हैं। साथ ही कुछ फैंस अब एक्टर पर सवाल भी उठा रहे हैं। दरअसल, आज KRK ने अपने X अकाउंट से सनी देओल का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें एक्टर देर रात बीच सड़क पर अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद एक ऑटो रिक्शा वाला आकर उन्हें संभालता है और अपने रिक्शे में उन्हें बिठाकर लेकर जाता है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में होने की उड़ी अफवाह

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करने लगे। KRK के इस पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, ‘नशे में लग रहा है।’ तो कोई बोला, ‘क्या वह गदर 2 की हालिया सफलता से नशे में हैं?’ एक यूजर बोला, ‘लगता है पाजी ने पूरा बोतल पे बोतल घटक लिया है।’ किसी ने लिखा, ‘बॉलीवुड में सब जन ड्रगिस्ट हैं।’ एक बोला, ‘इंटरव्यू में तो बोलते हैं सब कि कोई नशा नहीं करता।’ एक फैन ने पूछा, ‘उसने इतनी शराब क्यों पी रखी थी।’ अब इन सवालों को देखकर लगता है सनी देओल भी इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बताने पर मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol Reaction On Viral Video

Image Credit: X

Sunny Deol Reaction On Viral Video

Image Credit: X

विज्ञापन
Sunny Deol Reaction On Viral Video

Image Credit: X

Sunny Deol Reaction On Viral Video

Image Credit: X

विज्ञापन

सनी देओल ने किया रिएक्ट

बता दें, नशे में होने की अफवाहों को रोकने के लिए अब उन्होंने खुद सच्चाई से पर्दा उठा दिया है और अपनी इस हालत का कारण भी सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। सनी देओल ने अब एक पोस्ट शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अफवाहों का ‘सफर’ बस यहीं तक।’ इसके साथ उन्होंने अपना वही वीडियो अपलोड किया जिसपर लोगों ने सवाल उठाए थे। लेकिन ये एक अलग एंगल से लिया गया है और इसे देखकर साफ हो गया है कि एक्टर सनी देओल ने कोई शराब नहीं पी। वो नशे में नहीं बल्कि अपनी शूटिंग के लिए लड़खड़ाकर चल रहे हैं।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस ने किया सपोर्ट

इस वीडियो में उनके आस-पास कैमरामैन और बाकी का क्रू दिखाई दे रहा है। अब ये क्लियर हो चुका है कि ये वीडियो एक्टर की किसी अपकमिंग मूवी का सीन है। खुद सनी ने अपने फैंस की गलतफहमी दूर कर दी है। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये सीन एक्टर किस फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। दूसरी ओर अब एक्टर के फैंस उन्हें सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं। सभी फैंस अब हेटर्स को करारा जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ