Sunny Deol On Dharmendra Kissing Scene: हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky aur Rani kii Prem Kahaani) रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है।
वहीं, फिल्म में फिल्माया गया धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन इन दिनों खूब सुर्खियों में है। वहीं, आए दिन इस पर किसी ना किसी का रिएक्शन आता रहता है। अब अभिनेता सनी देओल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं नहीं चाहता था Gadar 2 बने, लेकिन अब बन गई तो’, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर Sunny Deol ये क्या कह दिया
Sunny Deol ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन
दरअसल, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किसिंग सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अब इस पर सनी देओल ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और मैं कहता हूं कि वो एकमात्र एक्टर हैं जो ये कर सकते हैं। फिल्म इतनी देखता नहीं हूं मैं, मैं खुद की फिल्में भी ज्यादा नहीं देखता।’
मैं इस पर अपने पिता से कैसे बात कर सकता हूं- सनी देओल
हालांकि इसके आगे सनी ने कहा कि किसिंग सीन को लेकर अबतक उन्होंने अपने पिता से कोई बात नहीं की है। आगे एक्टर ने कहा कि ‘मैं इस बारे में अपने पिता से कैसे बात कर सकता हूं, वो एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो सबकुछ अपने साथ रख सकते हैं।’
ये मेरे दाएं हाथ का खेल था- धर्मेंद्र
हाल ही में एक इवेंट में धर्मेंद्र से भी इस पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि ‘मुझे काफी मैसेज और कॉल्स आ रही हैं कि ये कर दिया वो कर दिया। मैं कहता हूं ये तो मेरे दाएं हाथ का खेल था।’ अभिनेता का जवाब सुनकर सभी हंसने लगे और आलिया तो इस पर शर्मा गई। इतना ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र के जवाब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
मुझे लगा नहीं था कि इतना हंगामा मच जाएगा- शबाना आजमी
वहीं, शबाना आजमी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगा नहीं था कि ऐसा करने से इतना हंगामा मच जाएगा’ स्क्रीन पर जब किंसिग सीन होता है तो लोग हंसने लगते हैं और हूटिंग करते हैं, लेकिन शूटिंग के समय ये न तो कोई मुद्दा था और न इस बारे में किसी ने सोचा था। हां ये बात सच है कि मैंने स्क्रीन पर ज्यादा किंसिंग सीन नहीं किए हैं, लेकिन ये बात भी गलत नहीं है कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम शख्स को कौन किस नहीं करना चाहेगा।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines