Sunny Deol At Border: सीन देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2‘ ( Gadar 2) की रिलीज में बस 10 दिन बचे हैं। फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। 22 साल बात सीन देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ‘तारा सिंह’ यानी सनी देओल राजस्थान के लौंगेवाला पहुंचे, जहां वो भारतीय जवानों से मिले और उनके साथ खूब मस्ती की। दरअसल, सनी देओल अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए बीएसएफ जवानों से मिलने राजस्थान पहुंचे।
बॉर्डर पर BSF के जवानों से मिले Sunny Deal
यहां उन्होंने जवानों के साथ बातचीत की और अपनी फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border) के दिनों को भी याद किया। इस दौरान सनी देओल ने जवानों के साथ पंजा भी लड़ाया, जिनकी फोटो-वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। फोटोज में सनी देओल BSF जवानों के साथ पंजा लगाने के साथ-साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gadar 2: रिलीज से पहले ही तारा सिंह मचा रहा गदर, ‘महादेव’ से भिड़ने को हैं तैयार
जवानों के साथ फोटो शेयर कर जताई खुशी
साथ ही जवानों ने उनको गाना भी सुनाया, जिसको सुनने के बाद सनी देओल खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ थिरकने लगे। इस दौरान सनी ने नई तकनीक की बंदूकों को भी नजदीक से देखा और उनके चलाने का सिस्टम भी समझा।
सनी ने इन खूबसूरत फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ‘BSF के जवानों के बीच अपनी फिल्म ‘Gadar 2’ का प्रमोशन किया। ऐतिहासिक स्थल पर आकर काफी खास अनुभव हुआ’।
https://youtu.be/vhwr4vc_GY0
Border फिल्म के दिनों को किया याद
इसके साथ ही सनी देओल वहां के प्रचीन मंदिर भी पंहुचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। सनी देओल को मंदिर में पंडितजी ने भी उनके साथ सेल्फी ली। बता दें कि 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ की शूटिंग राजस्थान में ही हुई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines