हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Animal देखने गए Sunny Deol, लेकिन बीच में ही निकले बाहर, कहा- मैं बॉबी को मरते नहीं देख सकता

Sunny Deol and Bobby Deol: सनी देओल ने एक इंटरव्यू में भाई बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ के बारे में बात की है और बताया है वो बॉबी देओल को फिल्म में देख भावुक हो गए थे।

विज्ञापन
pic credit-news 24

Sunny Deol and Bobby Deol: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को रिलीज हुए भले ही एक महीना हो चुका है, लेकिन फिल्म की चर्चा अभी भी जोरों पर है। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल की एक्टिंग भी खूब तारीफ हुई है। ये साल देखा जाए तो देओल परिवार के लिए बेहद खास रहा। 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही इनके पिता और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने भी रॉकी रानी की प्रेम कहानी में अपने किरदार से फैंस को जमकर इम्प्रेस किया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक इंटरव्यू में सनी देओल ने अपने भाई बॉबी के बारे में बात की है और बताया जब वो एनिमल देख रहे थे तब उनका रिएक्शन कैसा था। इस फिल्म को देखने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे थे?

बाहर जाकर कुछ कर लूं- सनी देओल

देओल फैमिली की आपसी बॉन्डिंग के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। एक बार फिर सनी देओल ने बताया है कि वो अपने भाई बॉबी को लेकर कितने इमोशनल हैं। उन्होंने बताया जब वो एनिमल देख रहे थे तो वो बॉबी को मरते हुए नहीं देख पाए और सीट से उठकर सिनेमा के बाहर चले गए, उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगा जैसा बाहर जाकर कुछ करना चाहता हूं। सनी ने आगे कहा, मैं इस सीन के बारे में और बात नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें-Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prashanth Neel

‘मैं उसके लिए बहुत खुश हूं’

वहीं इससे पहले अपने कई इंटरव्यूज में बॉबी देओल भी अपने इस सीन के बारे में बात कर चुके हैं, उन्होंने कहा, जब वो ये सीन कर रहे थे तो उन्होंने सनी को याद किया और इमेजिन किया कि वो असल जिंदगी में सनी को खो रहे हैं और जब उन्होंने सनी के बारे में सोचा तब वो सच में भावुक हो गए और तब ये सीन बिल्कुल रियल लगा। सनी देओल ने अपने इंटरव्यू में बॉबी देओल की क्राइम सीरीज ‘आश्रम’ पर भी चर्चा की, उन्होंने बतया ये एक ऐसी क्राइम सीरीज थी जिसने बॉबी का करियर बदल दिया, मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें