बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ में उनके आइकॉनिक डायलॉग ‘ढाई किलो का हाथ’ का दोबारा इस्तेमाल। इस डायलॉग ने 90 के दशक में फिल्म ‘दमिनी’ में सनी देओल के किरदार को एक नई पहचान दी थी। लेकिन जब यही डायलॉग ‘जाट’ में दोहराया गया, तो खुद सनी देओल इसके बारे में थोड़े से उलझन में नजर आए।
फिल्म ‘जाट’ के बारे में
फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे गोटीपचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया है। फिल्म को एक्शन और दमदार डायलॉग्स के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, सनी देओल ने फिल्म में अपने पुराने डायलॉग को थोड़े नए अंदाज में पेश किया है। हालांकि, शुरुआत में वो इसे लेकर थोड़े शक में थे। IMDb के साथ इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया कि वो इस डायलॉग को फिर से इस्तेमाल करने को लेकर ज्यादा खुश नहीं थे।
IMDb से बातचीत करते हुए सनी ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं इसे लेकर थोड़ा असहज था। लेकिन जब डायरेक्टर ने समझाया कि इस सीन में ये डायलॉग क्यों जरूरी है, तो मुझे बात समझ आ गई। जब फिल्म में वो सीन आया, तो ये डायलॉग बिल्कुल सटीक लगा और अब हर कोई उसी की बात कर रहा है।’ सनी के इस इस बयान से साफ है कि सनी देओल अपने किरदारों और डायलॉग्स को लेकर कितने सजग हैं और क्यों उनके फैंस आज भी उनकी फिल्मों के लिए एक्साइटेड रहते हैं।
सनी देओल ने बीटीएस किया शेयर
हाल ही में सनी देओल ने ‘जाट’ के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें उनके फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, #Jaat के थीम सॉन्ग और फिल्म को मिल रहा प्यार दिल छू लेने वाला है। कुछ BTS मोमेंट्स शेयर कर रहा हूं उन सभी के लिए जिन्होंने इस गाने की एनर्जी को महसूस किया। चलिए इस जोश को और फैलाते हैं, रील्स बनाइए, डांस कीजिए और इस फीलिंग को जिंदा रखिए।’
सनी देओल की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सनी देओल इस समय अपने करियर के दूसरे सुनहरे दौर में हैं। ‘गदर 2’ की बंपर सफलता के बाद अब ‘जाट’ में उनका धाकड़ अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है। लेकिन यहीं नहीं रुकते सनी के प्रोजेक्ट्स। आने वाले समय में वह ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी होंगे।
इतना ही नहीं सनी देओल निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले हैं। साथ ही ‘लाहौर 1947’ नाम की एक और बड़ी फिल्म उनके पाइपलाइन में है।
यह भी पढ़ें: Krystle D’Souza ने जब ‘बिस्कुट’ खाकर किया गुजारा, पेट भरने के लिए कौन बना था मसीहा?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 hr agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
4 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
21 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines