Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाए हुए है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 7 दिनों के अंदर ही 228 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लगी। इसी बीच पटना से एक खबर सामने आ रही है, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ बदमाशों ने सिनेमाघरों के बाहर बमं फेंके और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी धमाकाया। सिनेमा हॉल के मालिक सुमन सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ये दावा किया है कि ‘बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को भी धमकाया’।
थिएटर के मालिक ने आरोप लगाया कि ‘परेशानी तब शुरू हुई जब कुछ लोग कथित तौर पर गदर 2 के टिकट ब्लैक करते हुए पकड़े गए’। रिपोट्स के मुताबिक, उन्हें बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थिएटर के मालिक सुमन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा होता रहता है। गलत इरादे रखने वाले लोग आते हैं’।
यह भी पढ़ें: ‘खत्म कर दूंगा भेजो..’, ‘तारा सिंह’ की दहाड़ से बौखलाया पाकिस्तान; Sunny Deol को दे डाली चुनौती
थिएटर के बाहर फेंके बम, स्टाफ को धमकाया
उन्होंने आगे बताया कि ‘वो चाहते थे कि हम उनको फिल्म की टिकट ब्लैक करनी की परमिशन दे दे, जो गलत है। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि जितनी भी टिकट है वो फिल्म देखने आने वाले लोगों को मिले। उन्होंने मेरे स्टाफ को धमकाने की कोशिश की’। थिएटर का स्टाफ कभी कमजोर नहीं होता। उन सभी में ऐसा गलत काम करने वालों को रोकने का इरादा होता है’।
पुलिस ने कार्यवाई कर गिरफ्तार किया
सिनेमाघर के मालिक ने बताया कि ‘उन्होंने इसे हमारे सिनेमा हॉल से उड़ा दिया। वे वही लोग थे. वे हमारे स्टाफ को धक्का देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कुछ भी गंभीर नहीं हुआ है। उन्होंने करने की कोशिश की, लेकिन उन सभी को पुलिस ने पकड़ लिया और कार्रवाई की’। बता दें कि फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines