Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाए हुए है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 7 दिनों के अंदर ही 228 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लगी। इसी बीच पटना से एक खबर सामने आ रही है, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ बदमाशों ने सिनेमाघरों के बाहर बमं फेंके और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी धमाकाया। सिनेमा हॉल के मालिक सुमन सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ये दावा किया है कि ‘बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को भी धमकाया’।

थिएटर के मालिक ने आरोप लगाया कि ‘परेशानी तब शुरू हुई जब कुछ लोग कथित तौर पर गदर 2 के टिकट ब्लैक करते हुए पकड़े गए’। रिपोट्स के मुताबिक, उन्हें बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थिएटर के मालिक सुमन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा होता रहता है। गलत इरादे रखने वाले लोग आते हैं’।

विज्ञापन

थिएटर के बाहर फेंके बम, स्टाफ को धमकाया

उन्होंने आगे बताया कि ‘वो चाहते थे कि हम उनको फिल्म की टिकट ब्लैक करनी की परमिशन दे दे, जो गलत है। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि जितनी भी टिकट है वो फिल्म देखने आने वाले लोगों को मिले। उन्होंने मेरे स्टाफ को धमकाने की कोशिश की’। थिएटर का स्टाफ कभी कमजोर नहीं होता। उन सभी में ऐसा गलत काम करने वालों को रोकने का इरादा होता है’।

विज्ञापन

पुलिस ने कार्यवाई कर गिरफ्तार किया  

सिनेमाघर के मालिक ने बताया कि ‘उन्होंने इसे हमारे सिनेमा हॉल से उड़ा दिया। वे वही लोग थे. वे हमारे स्टाफ को धक्का देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कुछ भी गंभीर नहीं हुआ है। उन्होंने करने की कोशिश की, लेकिन उन सभी को पुलिस ने पकड़ लिया और कार्रवाई की’। बता दें कि फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ