Jaat vs Good Bad Ugly Box Office Collection: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने के लिए 18 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। खैर इससे पहले आपको बता दें कि फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में दहाड़ती नजर आ रही है, जबकि अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ समेत कई हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट…
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बीते सोमवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार को इसने 6 करोड़ रुपये कमाए। ‘जाट’ का टोटल कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो गया है।
‘जाट’ को नॉर्थ इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इसका असर फिल्म के 13.07% के औसत ऑक्यूपेंसी रेट में नजर आया है। सुबह के समय में शो में 8.13% और दोपहर के शो में 18.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। जाहिर है कि गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह और सायामी खेर जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार का दामाद, फिर भी फ्लॉप रहा करियर, अब कहां है ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर?
गुड बैड अग्ली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी तरफ साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही तेलुगु और तमिल भाषा में कुल 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। सिर्फ 5 दिन के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसी के साथ अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है।
पुष्पा का तोड़ दिया रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। टोटल कमाई 106.45 करोड़ के साथ इसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ (106.35 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही कई अन्य हिंदी फिल्मों ‘ड्रीम गर्ल 2’ (106. 71 करोड़), ‘एक विलेन’ (105.76 करोड़) और ‘सन ऑफ सरदार’ (105.1 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines