Sunny Deol Gadar 2 OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। पिछले महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 521.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 41 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अब खबर है कि फिल्म थिएटर्स से उतरने वाली है। हालांकि, अपनी रिलीज के 6 हफ्तों में फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भले ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी समय हो चुका है, लेकिन फैंस के अंदर ‘तारा सिंह’ का क्रेज कम नहीं हो रहा है।
ऐसे में अब फिल्म के ओटीटी रिलीज (Gadar 2 OTT Release) को लेकर भी चर्चाएं शुरु हो चुकी है। किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस से उतरने के बाद किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने में 50 से 60 दिनों का सम लगता है। ऐसे में अब ‘गदर 2’ की ओटीटी रिलीज के लिए फैंस बेकरार नजर आ रहे हैं।
यह भी पढें: पहली सैलरी मिलते ही Amitabh Bachchan ने देखा था ये सपना, KBC 15 में शहंशाह ने किया खुलासा
OTT पर इस दिन रिलीज होगी Sunny Deol की Gadar 2
वहीं, अगर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 OTT Release) को लेकर जानकारी बता दें कि फैंस के लिए गुड न्यूज है कि ये फिल्म अगले 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस खबर की अभी कोई आधिकारी पुष्टि नहीं की है। रिपॉर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फिल्म को देखने के लिए आपको कुछ पैसे पे करने पड़ सकते हैं।
OTT रिलीज में SRK की Jawan को पछाड़ा
वहीं, ओटीटी रिलीज के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ 14 दिन से बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ से आगे चल रही है।
जहां हाल में जवान ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जबकि गदर 2 ने 521 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन वर्ल्डवाइड ‘जवान’ 883 करोड़ की कमाई कर ‘गदर 2’ को पछाड़ दिया है, जिसने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
16 mins agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
17 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
18 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
21 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
22 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
23 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
23 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoLIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines