इन 6 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा रही सनी देओल की फिल्म, जानें

Sunny Deol Gadar 2

Sunny Deol Gadar 2

विज्ञापन

Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने गदर मचा रखा है।

फिल्म ने महज 7 दिनों में ही 283.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन कारणों की वजह से ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और फैंस में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, अगर गदर किन वजहो से रिकॉर्ड तोड़ रही है इस पर बात की जाए तो इसकी ये 6 वजह हो सकती हैं।

1. फिल्म गदर 2 में है नयापन

सनी देओल की गदर 2 को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है। ये फिल्म लोगों के लिए उतनी ही नहीं नई है, जितनी साल 2001 में आई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा थी। गदर 2 इसी फिल्म का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में कहानी आगे बढ़ाकर दिखाई गई है और दर्शको पर सकीना और तारा सिंह का अलग ही क्रेज चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन

2. गदर 2 में है देशभक्ति का जज्बा

सनी देओल की फिल्म गदर 2 देशभक्ति का पूरा फील देती है। फिल्म में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे हर किसी में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं।

3. फिल्म को मिला 15 अगस्त का लाभ

सनी देओल की फिल्म गदर 2 को 11 अगस्त को रिलीज किया गया। फिल्म को 15 अगस्त का भी शानदार लाभ मिला है। देशभक्ति का पूरा फील देने वाली इस फिल्म ने 15 अगस्त पर बेहद शानदार कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

4. सिंगल स्क्रीन का लाभ

फिल्म गदर 2 को सिंगल स्क्रीन का भी बेहद शानदार लाभ मिला है। कई राज्यों में फिल्म को सिंगल स्क्रीन का जबरदस्त लाभ हुआ है।

5. फुल पैसा वसूल है फिल्म

सनी देओल की फिल्म गदर 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। लोगों के प्यार की वजह से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। कुल मिलाकर फिल्म फुल एंटरटेनर है।

विज्ञापन

6. 22 साल का इंतजार खत्म

लोगों को सनी देओल की फिल्म गदर 2 का 22 सालों से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। साल 2001 में फिल्म का पहला पार्ट आया था और इसके बाद से फिल्म के दूसरे पार्ट की डिमांड़ बढ़ गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ