Jaat Vs Kesari Chapter 2 BO Collection: 'जाट' के आगे 'केसरी 2' ने टेके घुटने या अक्षय ने पलटा खेल?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट ने अपने 12वें दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को धूल चटा दी है। दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया, चलिए आपको बताते हैं।

Jaat Vs Kesari 2

Jaat Vs Kesari 2

सनी देओल की फिल्मों का दर्शकों पर हमेशा खास असर रहता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। एक बार फिर उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म जाट, जो 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी, अब अपने 12वें दिन में भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहकर कमाई के झंडे गाड़ रही है।

विज्ञापन

इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खास बात ये है कि जहां एक तरफ अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, वहीं जाट ने बिना किसी रुकावट के अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। दोनों फिल्मों की तुलना करें तो सनी की फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन असरदार साबित हो रही है।

विज्ञापन

एक्शन और इमोशन का दमदार कॉम्बिनेशन

जाट में सनी देओल ने एक सख्त और ईमानदार अधिकारी का किरदार निभाया है, जो देशभक्ति की भावना से लबरेज है। फिल्म में रणदीप हुड्डा का निगेटिव रोल भी खासा चर्चा में है। राणातुंगा के किरदार में वे हर सीन में जान फूंकते नजर आते हैं। क्लाइमैक्स में जब ये खुलासा होता है कि सनी का किरदार ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह है, तब दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाते।

विज्ञापन

कमाई में बरकरार तेजी

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 11वें दिन करीब 5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 12वें दिन यानी सोमवार को जाट ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। शुरुआती हफ्ते में फिल्म की कमाई बेहतर रही और दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी इसे दर्शकों का साथ मिलता रहा है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 75.9 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

केसरी 2 नहीं दे पाई टक्कर

जब केसरी चैप्टर 2 रिलीज हुई तो माना जा रहा था कि इससे जाट की कमाई पर असर पड़ेगा, लेकिन इसके उलट सनी देओल की फिल्म ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। जाट की कहानी, एक्शन और देशभक्ति का तड़का दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने में सफल रहा है। हालांकि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को केसरी 2 ने करीब 4.50 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म ने अब चार दिनों में 34 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ते कदम

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जाट 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएगी? मौजूदा ट्रेंड और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए ऐसा मुमकिन लगता है। सनी देओल की फैन फॉलोइंग और रणदीप हुड्डा की शानदार अदाकारी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबा टिकने का दम दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ