बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहने में कामयाब रही है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन रात के शोज ने वो रिकवरी भी कर डाली। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 के साथ हो रही टक्कर के बावजूद जाट का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा।
13वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट
मंगलवार को जाट की कमाई 1.31 करोड़ रुपये रही, जो सोमवार की तुलना में थोड़ी कम जरूर है लेकिन फिल्म के ओवरऑल बॉक्स ऑफिस पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। 13वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 77.56 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
‘केसरी 2’ से हो रही टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर जाट की सीधी टक्कर केसरी चैप्टर 2 से है, जिसने मंगलवार को 3.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि ‘केसरी 2’ ने 99 रुपये के टिकट ऑफर के साथ ज्यादा ऑक्यूपेंसी बटोरी (16.93%), वहीं जाट की ऑक्यूपेंसी 12.73% रही। इसके बावजूद, जाट की मजबूत पकड़ ये दिखाती है कि दर्शकों का भरोसा फिल्म की कहानी और सनी देओल की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस पर बना हुआ है।
दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में क्रेज
दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में जाट को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिल रही हैं। मेट्रो शहरों में टिकट ऑफर की कमी के बावजूद फिल्म का अच्छा परफॉर्मेंस, ये साबित करता है कि इसे देखने के लिए दर्शक थिएटर का रुख कर रहे हैं।
वर्ल्डवाइड कमाई भी शानदार
जाट ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 12वें दिन तक फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 102.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 76.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने वीकेंड 2 में भी अच्छी कमाई की थी, शुक्रवार को 3.95 करोड़, शनिवार को 3.90 करोड़ और रविवार को 5.09 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने वीकेंड 2 में कुल 75.18 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
‘जाट 2’ का ऐलान
फिल्म की सफलता को देखते हुए सनी देओल ने जाट 2 के सीक्वल की घोषणा कर दी है। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने जाट को इतना प्यार दिया, अब मैं वादा करता हूं कि जाट 2 इससे भी बड़ी फिल्म होगी।’
डायरेक्शन और कास्ट की तारीफ
फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, और इसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा ने भी अहम भूमिका निभाई है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। टिकट ऑफर्स और बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद, जाट का मजबूत प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि जब कंटेंट दमदार हो, तो दर्शक हर हाल में फिल्म को सपोर्ट करते हैं। अब देखना होगा कि फिल्म कितनी लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है और क्या जाट 2 इससे भी बड़ी हिट बनती है।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले की सबसे दर्दनाक तस्वीर, देखकर फट जाएगा कलेजा
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines