Gadar 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ धमाल मचा रही है। फिल्म के लिए दर्शको में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए हैं और महज 8 दिनों में ही 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें- TRP की लिस्ट में टॉप फाइव से बाहर हुआ ये टीवी शो, कम रेंटिग वाले इस शो ने चटाई धूल
सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’
सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए 8 दिनों में 304 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का 8वें दिन 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘गदर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है और हर तरफ धूम मचा रखी है।
8 दिनों में इन फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने 8वें दिन 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने 8वें दिन 19.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 8वें दिन 35 करोड़ का कारोबार किया। वहीं फिल्म ‘दंगल’ ने 8वें दिन 18.59 की कमाई की थी। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल 7 ने 8वें दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इस नंबर पर है गदर 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल मिलाकर 8वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ पहले, दूसरे पर शाहरुख खान की पठान, तीसरे पर सनी देओल की गदर 2, चौथे पर ‘दंगल’, पांचवे पर ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ और छठे पर मिशन इंपॉसिबल 7 है।
फैंस में सनी देओल को लेकर क्रेज
वहीं, अगर सनी देओल की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का खुमार तो लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने अहम रोल प्ले किया है। साथ ही बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्मों में जी तोड़ मेहनत करते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित होती है। इन्हीं में से एक है फिल्म गदर 2 और इस फिल्म का पहला पार्ट गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha), जो लोगों को बेहद पसंद आई थी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines