चुटकी भर बजट में Sunny Deol की Border ने की थी करोड़ों की कमाई, विदेशों में भी मचा था गदर

Border: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म ‘बॉर्डर’ को लेकर भी बातें हो रही हैं.

Border

Border. image credit- social media

Border: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को पसंद आया है. लोगों ने फिल्म के टीजर की खूब तारीफ की है. इस बीच अब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ भी चर्चा में है. इस फिल्म को बेहद कम बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं कि फिल्म की कमाई कितनी थी?

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर’ का बजट

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसे सिर्फ 10 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर दिया था और बेहद शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस 39.3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जो इसके बजट से कई गुना ज्यादा थी.

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर’ का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 53.1 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, अगर फिल्म ‘बॉर्डर’ के विदेशी कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने विदेशों में भी अपना जलवा दिखाया था. फिल्म ने दुनियाभर में 65.57 कोरड़ रुपये की कमाई की थी. कुल मिलाकर 10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

सनी देओल की इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था और इसकी खूब तारीफ हुई थी. फिल्म को आज भी लोगों का वैसा ही प्यार मिलता है. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाले हैं, जिसका टीजर आज ही रिलीज किया गया है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को अगले साल 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ की कास्ट

इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हर किसी को बेहद उम्मीदें हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ