सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना कैमियो करते हुए नजर आएंगे. ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. जब से ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का क्रेज बढ़ाने के लिए ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने एक मास्टर प्लान बनाया है. बता दे कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर ‘बॉर्डर 2’ फिल्म के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. दरअसल मेकर्स का मानना है कि ऐसा करने से फिल्म को एक बढ़िया हाईप मिलेगी .
यह भी पढ़ें: SRK की ‘किंग’ की रिलीज डेट को लेकर फैंस को मिली खुशखबरी, मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में ‘धुरंधर 2’ का टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ अटैच किए जाने की बात कही है. दरअसल इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ इस लिए रिलीज किया जा रहा है कि देखने वाले ऑडियंस के दिमाग में रिलीज डेट को बैठाया जा सके. बता दें कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, टीजर के साथ दर्शकों को रिलीज डेट भी बताई जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘काम नहीं मिल रहा…’, एआर रहमान ने बयान से मारा यू-टर्न, वीडियो शेयर कर दी सफाई
टॉक्सिक से टकराएगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ एक ही तरह की फिल्म है और इन्हें देखने वाली ऑडियंस भी एक ही है. शायद यही कारण है कि ‘बॉर्डर 2’ के साथ ‘धुरंधर पार्ट’ का टीजर रिलीज करके मेकर्स दर्शकों को सिनेमाघरों में आने को कहेंगे. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कि है. लेकिन 19 मार्च को कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है. ऐसे देखना दिलचस्प होगा की दोनों फिल्मों में से कौन बाजी मारेगी
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
12 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
15 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
15 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
17 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines