Sunny Deol favourite scene from Border: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का जलवा आज भी बरकरार है। इस फिल्म को दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला था। लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है। जी हां, सनी देओल की इस फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो गई है, जो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि इस फिल्म के पहले पार्ट में सनी का देओल का एक सीन ऐसा भी है, जो उन्हें बेहद पसंद है, लेकिन वो फिल्म में नहीं दिखाया गया। आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं…
बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बारे में जानकारी शेयर की है। अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए सनी देओल ने इसके कैप्शन में लिखा कि एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म #बॉर्डर2। जैसे ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई, तो फैंस के चेहरे खिल उठे और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
यूजर्स हुए एक्साइटेड
एक यूजर ने इस पर लिखा कि अब इंतजार नहीं होगा। दूसरे यूजर ने कहा कि आज का दिन तो बन गया। तीसरे यूजर ने कहा कि मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। एक और यूजर ने कमेंट किया कि मजा ही आ गया। इस तरह के रिएक्शन यूजर्स अब इस पोस्ट पर दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शक के दिलों पर आज भी राज कर रहा है।
बॉर्डर से कट गया था सनी का फेवरेट सीन
हालांकि फिल्म ‘बॉर्डर’ का एक सीन ऐसा भी है, जो अभिनेता सनी देओल का फेवरेट है, लेकिन उसे फिल्म में नहीं दिखाया गया। जी हां, एक इंटरव्यू में सनी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। जब सनी से पूछा गया कि ‘बॉर्डर’ में उनका फेवरेट सीन कौन-सा है, तो उन्होंने कहा कि एक सीन था, जो बहुत प्यारा था और हमने उसे रखा नहीं था, काट दिया था।
क्यों काटा गया ये सीन?
सनी ने कहा कि मुझे डायलॉग तो याद नहीं है, लेकिन हां फिल्म के लास्ट में मैं वहां जाता हूं, जहां मंदिर होता है और वहां पर आता हूं। मैं देखता हूं कि वहां पर लाइट जल रही है और टूटा हुआ बंकर है और वहां आग जल रही है। सनी ने आगे कहा कि वहां जितने सोल्जर मरे थे, सब बैठे हुए हैं और मैं उनसे बात करता हूं कि तू फ्रिक ना कर मैं तेरे घर जाकर, मैं जाकर तेरी मां के साथ बात करूंगा। वो बहुत इमोशनल सीन था, लेकिन उसे फिल्म से हटा दिया गया था। सनी ने बताया कि इस सीन को इसलिए काटना पड़ा क्योंकि फिल्म बहुत लंबी हो रही थी।
यह भी पढ़ें- हादसा या साजिश? 22 साल बाद उठेगा सच से पर्दा, आ रही है ‘गोधरा कांड’ की कहानी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
32 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines